फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Lok Sabha speaker Somnath Chatterjee condition critical admitted to hospital

पूर्व लोकसभा स्पीकर सोमनाथ चटर्जी की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

Thu, 28 Jun 2018 09:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Updated Thu, 28 Jun 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
Former Lok Sabha speaker Somnath Chatterjee condition critical admitted to hospital
सोमनाथ चटर्जी (फाइल फोटो)
पूर्व लोकसभा स्पीकर सोमनाथ चटर्जी को सेरिब्रल अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसी हफ्ते सोमवार को अचानक सेरिब्रल अटैक आने के बाद उन्हें कोलकाता के बेली व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले 2014 में भी उन्हें एक छोटा सा सेरिब्रल अटैक आया था, लेकिन तब वो बिल्कुल ठीक हो गए थे।
विज्ञापन


सोमनाथ चटर्जी कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के प्रमुख नेताओं में से एक रहे हैं। फिलहाल वह किसी पार्टी से जुड़े हुए नहीं हैं। वह 2004 से 2009 तक लोकसभा स्पीकर के पद पर रहे हैं।
विज्ञापन


बताते चलें कि चटर्जी ने हाल ही में पश्चिम बंगाल में हुए पंचायत चुनावों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि अपने लंबे राजनीतिक करियर के दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान इतनी हिंसा कभी नहीं देखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चटर्जी ने साफ तौर पर कहा था कि राज्य सरकार राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) को निर्देश नहीं दे सकती क्योंकि यह एक स्वतंत्र निकाय है। हालांकि उन्होंने एसईसी को लेकर भी निशाना साधते हुए कहा था कि एसईसी स्वतंत्र निर्णय लेने में सक्षम नहीं है। इसे बिना किसी प्रभाव के अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। लेकिन आजकल हम देख रहे हैं कि यह शांतिपूर्ण चुनाव कराने में फेल साबित हो रहा है।     
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed