फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Maharashtra CM Manohar Joshi Passes Away due to Cardiac Arrest News in Hindi

Manohar Joshi: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन, कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल में भर्ती थे

Fri, 23 Feb 2024 06:59 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 23 Feb 2024 06:59 AM IST
सार

इससे पहले अस्पताल ने गुरुवार को एक बयान में कहा था कि जोशी (86) गंभीर रूप से बीमार थे। शिवसेना के दिग्गज नेता को पिछले साल मई में ब्रेन हैमरेज के बाद इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

विज्ञापन
Former Maharashtra CM Manohar Joshi Passes Away due to Cardiac Arrest News in Hindi
Manohar Joshi - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे 86 साल के थे। उन्हें कार्डियक अरेस्ट के बाद यहां भर्ती कराया गया था। सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री को बुधवार को पीडी हिंदुजा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उन्होंने निजी चिकित्सा सुविधा में अंतिम सांस ली। मुंबई में पूर्व सीएम मनोहर जोशी को महाराष्ट्र सरकार की तरफ से राजकीय सम्मान दिया गया है। 

विज्ञापन

विज्ञापन


पिछले साल मई में ब्रेन हैमरेज हुआ था
इससे पहले अस्पताल ने गुरुवार को एक बयान में कहा था कि मनोहर जोशी (86) गंभीर रूप से बीमार थे। शिवसेना के दिग्गज नेता को पिछले साल मई में ब्रेन हैमरेज के बाद इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोहर जोशी का सियासी सफर
मनोहर जोशी 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे और अविभाजित शिव सेना से राज्य में शीर्ष पद पर आसीन होने वाले पहले नेता थे। वह सांसद के रूप में भी चुने गए और 2002 से 2004 तक लोकसभा अध्यक्ष रहे, जब अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार सत्ता में थी।

पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मनोहर जोशी के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया कि मनोहर जोशी के निधन से दुख हुआ। वह एक अनुभवी नेता थे, जिन्होंने सार्वजनिक सेवा में वर्षों बिताए और नगरपालिका, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं। उन्होंने सभी चार विधानमंडलों में सेवा करने का सम्मान मिला है। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं।

देवेंद्र फडणवीस ने जताया दुख
इस बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पूर्व सीएम मनोहर जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी के निधन की खबर अत्यंत दुखद है। मेरा उनसे व्यक्तिगत संबंध था। महाराष्ट्र के राजनीतिक-सामाजिक, शैक्षणिक क्षेत्र में उनका योगदान कभी नहीं भूला जाएगा। मैं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।


काली पट्टी पहनकर उतरेंगे मुंबई के खिलाड़ी
मनोहर जोशी मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके थे। आज के रणजी ट्रॉफी मैच में (मुंबई बनाम बड़ौदा) मनोहर जोशी को श्रद्धांजलि के तौर पर मुंबई के खिलाड़ी आज 2-2 मिनट का मौन रखने के बाद काली पट्टी पहनेंगे। एमसीए सचिव अजिंक्य नाइक ने इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed