फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Lok Sabha CPIM MP Basudeb Acharia passed away today in Hyderabad 9 times MP from Purulia West Bengal

Basudeb Acharia: पूर्व लोकसभा सांसद बासुदेब आचार्य का निधन, हैदराबाद में ली अंतिम सांस

Mon, 13 Nov 2023 06:47 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 13 Nov 2023 06:47 PM IST
विज्ञापन
Former Lok Sabha CPIM MP Basudeb Acharia passed away today in Hyderabad 9 times MP from Purulia West Bengal
basudeb acharia - फोटो : Social Media

पूर्व लोकसभा सांसद और सीपीआई (एम) के वरिष्ठ नेता बासुदेब आचार्य (81) का आज हैदराबाद में निधन हो गया। उन्हें उम्र संबंधी बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 1980 से 2009 तक पुरुलिया पश्चिम बंगाल से 9 बार लोकसभा के लिए चुने गए थे।

विज्ञापन


सीपीआई (एम) तेलंगाना राज्य समिति के सदस्य डीजी नरसिम्हा राव ने कहा कि आचार्य को सांस लेने में समस्या थी। वह अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से भी परेशान थे। उनका सोमवार दोपहर लगभग एक बजे उनका निधन हो गया। आचार्य अपने परिवार के सदस्यों के साथ हैदराबाद में रह रहे थे। उनकी पत्नी की मृत्यु पहले ही हो चुकी थी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आचार्य के शव को पश्चिम बंगाल ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा। आचार्य के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। सीपीआई (एम) तेलंगाना राज्य समिति ने आचार्य के निधन पर शोक व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed