फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Kerala Congress leader Johnny Nellor announces new political party

Kerala: केरल कांग्रेस के पूर्व नेता जॉनी नेल्लोर ने नई पार्टी की घोषणा की, कहा- किसानों के लिए करेगी काम

Sat, 22 Apr 2023 04:52 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, कोच्चि।
पीटीआई, कोच्चि। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 22 Apr 2023 04:52 PM IST
सार

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य वीवी ऑगस्टाइन पार्टी के अध्यक्ष हैं।नई पार्टी की घोषणा के लिए बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन में ऑगस्टाइन ने कहा कि वे एनपीपी के नाम और झंडे को दर्ज कराने के लिए जल्द ही चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाएंगे।

विज्ञापन
Former Kerala Congress leader Johnny Nellor announces new political party
जॉनी नेल्लोर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केरल के पूर्व विधायक जॉनी नेल्लोर ने शनिवार को एक नए राजनीतिक पार्टी- राष्ट्रीय प्रगतिशील पार्टी (एनपीपी) की घोषणा की। जॉनी नेल्लोर ने हाल ही में केरल कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य वीवी ऑगस्टाइन पार्टी के अध्यक्ष हैं। नेल्लोर एनपीपी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे।

विज्ञापन


नई पार्टी की घोषणा के लिए यहां बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन में ऑगस्टाइन ने कहा कि वे एनपीपी के नाम और झंडे को दर्ज कराने के लिए जल्द ही चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाएंगे। ऑगस्टाइन ने संवाददाताओं से कहा, हम किसी भी राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं हैं। हमारा कांग्रेस, माकपा या भाजपा के प्रति कोई विशेष लगाव नहीं है। हमारा स्वतंत्र दृष्टिकोण है।

विज्ञापन


हालांकि, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के प्रमुख नेताओं में से एक हैं और एनपीपी किसानों के हितों की रक्षा के लिए पार्टी की मांगों को रखने के लिए उनसे मुलाकात करेगी। नेल्लोर ने कहा कि आने वाले दिनों में और लोग एनपीपी से जुड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेल्लोर, केरल कांग्रेस के एक प्रमुख नेता थे। उन्होंने 19 अप्रैल को पार्टी और कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी यूडीएफ से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने दावा किया था कि वह एक "राष्ट्रीय स्तर" की पार्टी बनाएंगे, जो किसानों के हितों के लिए काम करेगी।


नेल्लोर द्वारा नई पार्टी के गठन को कई लोग भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल होने और भगवा पार्टी को दक्षिणी राज्य में पैर जमाने में मदद करने के कदम के रूप में देख रहे हैं, जहां भाजपा का कोई विधायक या सांसद नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed