{"_id":"5dbd03d58ebc3e93a77010f0","slug":"former-karnataka-minister-vaijanath-patil-passes-away-at-the-age-of-82-in-bengaluru","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक के पूर्व मंत्री वैजनाथ पाटिल का 82 वर्ष की उम्र में निधन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक के पूर्व मंत्री वैजनाथ पाटिल का 82 वर्ष की उम्र में निधन
Sat, 02 Nov 2019 09:55 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 02 Nov 2019 09:55 AM IST
विज्ञापन
कर्नाटक के पूर्व मंत्री वैजनाथ पाटिल
- फोटो : social media
कर्नाटक के पूर्व मंत्री वैजनाथ पाटिल का शनिवार सुबह को 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। लंबी बीमारी के चलते उन्हें बंगलूरू के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
पाटिल ने 1984 में तत्कालीन सीएम रामकृष्ण हेगड़े की कैबिनेट में बागवानी मंत्री के रूप में कार्य किया था और बाद में 1994 में एचडी देवेगौड़ा कैबिनेट में शहरी विकास विभाग का पोर्टफोलियो संभाला था। कर्नाटक के बीदर के रहने वाले वैजनाथ पाटिल, कुछ समय बाद कलाबुरागी जिले के चिंचोली तालुक में बस गए।
विज्ञापन
पाटिल कल्याण कर्नाटक (उत्तर पूर्व) के पिछड़े क्षेत्र को संविधान के अनुच्छेद 371 तहत विशेष दर्जा दिलाने की मांग करते हुए, दो दशक लंबे संघर्ष में पूरे लगन के साथ शामिल रहे। वास्तव में, पाटिल कई आंदोलन में सबसे आगे थे।
विज्ञापन
उनका विचारशील दृष्टिकोण ऐसा था कि वे इस क्षेत्र के किसी भी अन्याय के बारे में बात करने में कभी नहीं हिचकिचाते थे और संबंधित सरकारों द्वारा त्वरित कार्रवाई की मांग करते थे। उन्होंने एक बार अपने मंत्री पद से भी इस्तीफा दे दिया था।