फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former JDS MP Prajwal Revanna convicted for Assault, breaks down in court Know all about it

Prajwal Revanna: JDS के निष्कासित नेता प्रज्वल रेवन्ना दुष्कर्म मामले में दोषी करार; कोर्ट में फूट-फूट कर रोए

Fri, 01 Aug 2025 01:54 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 01 Aug 2025 01:54 PM IST
सार

कर्नाटक के मैसूर स्थित केआर नगर की एक घरेलू सहायिका की ओर से दर्ज कराए गए दुष्कर्म के मामले में जन प्रतिनिधियों की विशेष अदालत ने शुक्रवार को पूर्व जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना को दोषी ठहराया। मामला दर्ज होने के 14 महीने बाद ही यह फैसला सुनाया गया।

विज्ञापन
Former JDS MP Prajwal Revanna convicted for Assault, breaks down in court Know all about it
प्रज्वल रेवन्ना - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्व सांसद और निलंबित जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को शुक्रवार को बंगलूरू की एक विशेष अदालत ने दोषी ठहराया। उन्हें चार यौन शोषण और दुष्कर्म के मामलों में से एक में दोषी ठहराया गया है। बताया गया कि जब उन्हें दोषी ठहराया गया तब वे कोर्ट में ही फूट-फूट कर रोए। मामले में विशेष अदालत के न्यायाधीश संतोष गजानन भट शनिवार को सजा की घोषणा करेंगे। 

विज्ञापन


क्या है मामला?
मामला 48 साल की एक महिला से जुड़ा हुआ है, जो हासन जिले के होलेनरसीपुरा स्थित परिवार के गन्निकाडा फार्महाउस में सहायिका के रूप में काम करती थी। 2021 में उसके साथ कथित तौर पर दो बार दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने इस कृत्य को अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड भी किया।
विज्ञापन


रेवन्ना जेडीएस के संरक्षक एचडी देवेगौड़ा के पोते
दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ चार अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। उनके खिलाफ मामलों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। प्रज्वल रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस के संरक्षक एचडी देवेगौड़ा के पोते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




मामला कब समने आया?
मामले तब प्रकाश में आए, जब प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े कथित अश्लील वीडियो वाले पेन-ड्राइव कथित तौर पर हासन में 26 अप्रैल, 2024 को होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले प्रसारित किए गए। 


पिछले साल 31 मई को गिरफ्तार किया गया 
प्रज्वल रेवन्ना को पिछले साल 31 मई को जर्मनी से बंगलूरू हवाई अड्डे पर पहुंचने पर होलेनरसीपुरा टाउन पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले के सिलसिले में एसआईटी ने गिरफ्तार किया था।

2024 के लोकसभा चुनावों में झेली हार 
रेवन्ना 2024 के लोकसभा चुनावों में हासन संसदीय क्षेत्र पर जीत हासिल करने में विफल रहे थे। उनके खिलाफ दर्ज मामलों के बाद जेडीएस ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed