फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   former IPS officer AA Khan who founded Mumbai ATS passed away at age of 81 news in Hindi

दुखद: महाराष्ट्र एटीएस की स्थापना करने वाले पूर्व आईपीएस अधिकारी आफताब आलम खान का निधन

Fri, 21 Jan 2022 11:03 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 21 Jan 2022 11:03 PM IST
सार

महाराष्ट्र में एटीएस की स्थापना करने वाले पूर्व आईपीएस अधिकारी आफताब अहमद खान का शुक्रवार को 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

विज्ञापन
former IPS officer AA Khan who founded Mumbai ATS passed away at age of 81 news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी आफताब अहमद खान का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्हें तीन दशक पहले मुंबई पुलिस में आतंक रोधी स्क्वाड (एटीएस) की स्थापना करने का श्रेय जाता है। यह देश में अपनी तरह का पहला बल था। खान मुंबई में गैंगस्टरों और आतंकवादियों के खिलाफ कई अभियानों में शामिल रहे थे। 

विज्ञापन


आफताब कुछ दिन पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और उन्हें उपनगरीय अंधेरी में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिन बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन शुक्रवार की दोपहर उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

 
खान के साथ काम करने वाले सेवानिवृत्त सहायक पुलिस आयुक्त इकबाल शेख ने बताया कि वह अपने पीछे अपनी पत्नी, दो बेटों और एक बेटी को छोड़ गए हैं। 1963 बैच के आईपीएस अधिकारी खान ने 1995 में महाराष्ट्र पुलिस से इस्तीफा दिया था। तब वह पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इकबाल शेख ने आगे कहा कि मुंबई पुलिस में आतंक रोधी दल की स्थापना साल 1990 में अमेरिका के लॉस एंजिलिस पुलिस विभाग के स्पेशल वेपन्स एंड टैक्टिक्स (स्वाट)  से प्रेरित हो कर की गई थी। उन्होंने कहा, 'खान साहब एक शानदार पुलिस अधिकारी थे जो हमेशा अग्रिम मोर्चे पर खड़े होकर नेतृत्व किया करते थे।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed