{"_id":"596316a24f1c1b30058b4826","slug":"former-indian-ambassador-naresh-chandra-dies-in-goa","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व भारतीय राजदूत नरेश चंद्रा का निधन, गोवा में ली अंतिम सांस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पूर्व भारतीय राजदूत नरेश चंद्रा का निधन, गोवा में ली अंतिम सांस
amarujala.com- Presented By: अभिषेक मिश्रा
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:25 AM IST
विज्ञापन
naresh chandra
अमेरिका में रहे पूर्व भारतीय राजदूत नरेश चंद्रा का 82 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने गोवा के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। मणिपल अस्पताल के एक अधिकारी शेखर साल्कर के मुताबिक चंद्रा को बुखार की शिकायत के बाद शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। इस वजह से उनका रविवार रात को करीब 10 बजे निधन हो गया। आपको बता दें कि नरेश चंद्र ने 1990 से 1992 के कैबिनेट सचिव के रूप में काम किया। 1991 से 2001 तक अमेरिका में भारतीय राजदूत रहे। उन्हें 2007 में पद्म विभूषण यानि भारत के दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन