फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Home Minister Shivraj Patil Said, Hinduism doesnot preach terrorism

पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल बोले- आतंकवाद का प्रचार नहीं करता हिंदुत्व

Tue, 17 Apr 2018 11:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 17 Apr 2018 11:59 AM IST
विज्ञापन
Former Home Minister Shivraj Patil Said, Hinduism doesnot preach terrorism

पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने हिंदू आतंकवाद पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि गुजरात में जो हुआ, उसे आप क्या कहेंगे। महात्मा गांधी की हत्या को आप क्या कहेंगे । हिंदुत्व, इस्लाम और ईसाई धर्म आतंकवाद का प्रचार नहीं करता है लेकिन इंसान का दिमाग प्रदूषित हो गया है। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि मक्का मस्जिद ब्लास्ट केस के सभी आरोपियों को कोर्ट द्वारा छोड़ने के बाद से सियासी बयानबाजी जारी है। मक्का मस्जिद पर आए फैसले के बाद भाजपा के निशाने पर आई कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि ये भाजपा की कोरी बकवास है भगवा आतंकवाद जैसी कोई चीज नहीं है। 
विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता पीएल.पुनिया ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की ओर से कभी किसी ने भी भगवा आतंकवाद शब्द नहीं कहा। उनके पास एक भी उदाहरण हो तो बता दें, कोई क्लिपिंग हो तो तारीख बता दें। इसलिए उनके सवालों का जवाब देने की भी कोई आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सवाल के जवाब में तत्कालीन संयुक्त सचिव आरबीएस मणि ने हिंदू आतंकवाद को लेकर कहा था कि आरोपियों पर सारे आरोप फर्जी थे। इस पर पुनिया ने कहा कि मणि के बयान को पूरी तरह देंखे तो उन्होंने ये भी कहा कि रिकार्ड में कहीं भी भगवा आतंकवाद जैसा कुछ नहीं है। पुलिस ने कहा कि आतंक का कोई धर्म या समुदाय नहीं होता है ये मानसिकता और आपराधिक प्रवृत्ति है। इसे किसी धर्म या समाज से जोड़कर नहीं देखना चाहिए।
  
उन्होंने कोर्ट के फैसले का अध्ययन कर समीक्षा के बाद टीका टिप्पणी करने को कहा। अगर कोर्ट ने अपने फैसले में ये बात कही है कि सबूत नष्ट कर दिए गए या फिर न्यायालय से दस्तावेज चोरी हो गए हैं तो हम जरूर सवाल खड़े कर सकते हैं। संबित पात्रा के चुनाव में तिरंगे के भगवा रंग का पीछा करने के सवाल पर उन्होंने जवाब देना उचित नहीं समझा और कहा कि वे हमेशा से ही ये कहते आए हैं।



  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed