{"_id":"5bd9d2b8bdec2269af64938b","slug":"former-home-minister-buta-singh-daughter-join-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व गृहमंत्री बूटा सिंह की बेटी कांग्रेस में शामिल, रमेश पंडित ने भी की वापसी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पूर्व गृहमंत्री बूटा सिंह की बेटी कांग्रेस में शामिल, रमेश पंडित ने भी की वापसी
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 31 Oct 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
congress
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व गृहमंत्री बूटा सिंह की बेटी गुरकीरत कौर ने आज कांग्रेस की सदस्यता ले ली और अपने जीवन की एक नई पारी की शुरुआत की। वे पेशे से वकील हैं और एक एनजीओ के माध्यम से अभी भी जनसेवा के काम में लगी हुई हैं। उनके साथ पूर्व कांग्रेसी रमेश पंडित ने भी कांग्रेस में वापसी की। पिछले निगम चुनाव में उन्होंने स्वतंत्र उम्मीदवार के रुप में अपनी किस्मत आजमाई थी।
शीला दीक्षित सरकार में स्वास्थ्य मंत्रालय जैसा अहम महकमा संभाल चुके दिल्ली की राजनीति में बड़े नेता अशोक वालिया ने गुरकीरत कौर के कांग्रेस से जुड़ने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि पुराने दिग्गज कांग्रेसी परिवार से होने की वजह से वे कांग्रेस की भावना बेहतर ढंग से समझती हैं। इससे जनसेवा करने और लोगों से सामंजस्य बनाने में मदद मिलेगी।
पूर्वी दिल्ली में कांग्रेस के मजबूत चेहरे अशोक वालिया ने कहा कि मौजूदा समय में दिल्ली की खराब स्थिति के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार जिम्मेदार है। पहले भी केंद्र में भाजपा की सरकार रहते दिल्ली में उनकी सरकार रह चुकी है। लेकिन जनहित में कभी कोई काम रुकने नहीं पाया। लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार का हर मामले पर केंद्र को दोष देने से यही संकेत जाता है कि वह काम करने के इच्छुक नहीं हैं।
विज्ञापन
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के मुख्य मीडिया प्रभारी माजिद अहमद ने बताया कि अध्यक्ष अजय माकन के नेतृत्व में कांग्रेस राजधानी में तेजी से मजबूत हो रही है। विभिन्न क्षेत्रों से बड़े लोगों का कांग्रेस से जुड़ना इसी बात की तरफ संकेत करता है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही भाजपा के कुछ नेता कांग्रेस का दामन थामने वाले हैं।