{"_id":"5c5dacbebdec2273792f43eb","slug":"former-gujarat-congress-mla-asha-patel-join-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात कांग्रेस की पूर्व विधायक आशा पटेल भाजपा में शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात कांग्रेस की पूर्व विधायक आशा पटेल भाजपा में शामिल
Fri, 08 Feb 2019 10:18 PM IST
अमित मंडल
भाषा, अहमदाबाद
भाषा, अहमदाबाद
Published by: अमित मंडल
Updated Fri, 08 Feb 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
BJP
- फोटो : social media
गुजरात में कुछ ही दिन पहले कांग्रेस के विधायक के तौर पर इस्तीफा देने वाली आशा पटेल शुक्रवार को सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गईं। उन्होंने दो फरवरी को कांग्रेस भी छोड़ दी थी। भाजपा की राज्य इकाई प्रमुख जीतू वघानी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की उपस्थिति में उत्तर गुजरात के पाटन में पार्टी के ‘क्लस्टर सम्मेलन’ में आशा पटेल और उनके कुछ समर्थक भाजपा में शामिल हो गये।
विज्ञापन
आशा के एक सौदे’ के तहत भाजपा में शामिल होने के आरोपों को खारिज करते हुये वघानी ने कहा कि अंदरूनी खींचतान के कारण उन्होंने कांग्रेस छोड़ी। कार्यक्रम के बाद वघानी ने संवाददाताओं से कहा, हम अपनी पार्टी में आशाबेन का स्वागत करते हैं। भाजपा और उनके बीच किसी समझौते का कोई सवाल नहीं है। भाजपा कभी भी खरीद-फरोख्त में लिप्त नहीं रही है। लोगों का बेहतर तरीके से सेवा करने के लिए वह भाजपा में शामिल हुईं।
विज्ञापन