फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   former gujarat CM balwantrai mehta was killed by pakistani fighter pilot in 1965

गुजरात के इस पूर्व मुख्यमंत्री को पाकिस्तानी पायलट ने था मारा

Sat, 11 Nov 2017 12:21 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Sat, 11 Nov 2017 12:21 PM IST
विज्ञापन
former gujarat CM balwantrai mehta was killed by pakistani fighter pilot in 1965

गुजरात विधानसभा चुनाव की सरगरमियों के बीच कांग्रेस ने ट्विटर पर एक सर्वे कराया है। कांग्रेस ने यह जानने की कोशिश की कि किस मुख्यमंत्री को पंचायती राज का चैंपियन माना जाना चाहिए? इसके लिए चार नाम यूजर्स के सामने रखे गए, जिनमें आनंदी बेन पटेल, केशुभाई पटेल, बलवंत राय मेहता और नरेंद्र मोदी का नाम शामिल है।

विज्ञापन


रिजल्ट में बलवंत राय मेहता के पक्ष में आया और ऐसा सही भी था, क्योंकि उन्होंने पंचायती राज की जड़े मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई थी।

हालांकि, बलवंत राय मेहता ऐसे मुख्यमंत्री थे, जिन्हें दुश्मनों ने हवाई हमले में मारा था। बात सितंबर 1965 की है, जब पाकिस्तान के फाइटर जेट ने मेहता के प्लेन को अपना निशाना बनाया था। हादसा कच्छ के रण में हुआ था, उस समेय मेहता बीचक्राफ्ट नाम के प्लेन में अपनी पत्नी, तीन स्टाफ मेंबर, एक पत्रकार और दो क्रू मेंबर्स भी मौजूद थे। 
विज्ञापन


पढ़ें: यूपी हो या गुजरात, आखिरी समय में बाजी जीतने में माहिर है पीएम मोदी-शाह की जोड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, इस वक्त भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध का माहौल गर्म था और पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों को अंजाम देने की हर कोशिश में जुटा हुआ था। सूत्रों की माने तो मेहता के कच्छ बॉर्डर पर जाने से पहले उन्हें मीठापुर में रोका गया था। इस बीच जब मेहता का प्लेन मीठापुर से निकला तो पाकिस्तानी पायलेट  कैश हुसैन ने उनके प्लेन को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया।


रिपोर्ट्स की मानें तो इस समय पायलट हुसैन 25 साल का था और उसने करीब 3000 फीट की ऊंचाई पर ही मेहता के प्लेन पर हमला किया था। ये यही वक्त था जब हुसैन पाकिस्तानी आर्मी की तरफ से हमले की अनुमति मिलने का इंतजार कर रहा था। जब हुसैन हमला करने जा रहा था उस समय मेहता के पायलट ने हवा में प्लेन की विंग्स हिलाकर दया मांगी थी ।

लेकिन हुसैन ने ऑर्डर मिलने के बाद मेहता के प्लेन पर हमला कर दिया। 46 साल बाद पाकिस्तान फाइटर एयरक्राफ्ट के पायलट ने बीचक्राफ्ट प्लेन के पायलट की बेटी को माफीनामा भेजा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed