{"_id":"5b27cdc34f1c1b64068b6df4","slug":"former-gujarat-bjp-legislator-nalin-kotadiya-declared-absconder-in-bitcoin-levy-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिटक्वाइन उगाही मामले में गुजरात के पूर्व भाजपा विधायक भगोड़ा घोषित","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बिटक्वाइन उगाही मामले में गुजरात के पूर्व भाजपा विधायक भगोड़ा घोषित
एजेंसी, अहमदाबाद
Updated Tue, 19 Jun 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
नलिन कोटाडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोड़ों के बिटक्वाइन उगाही मामले में सेशन कोर्ट ने सोमवार को पूर्व भाजपा विधायक नलिन कोटाडिया को भगोड़ा घोषित कर दिया।
मालूम रहे कि सूरत निवासी बिल्डर शैलेश भट्ट ने आरोप लगाया था कि अमरेली जिले के पुलिसकर्मियों ने उसे और उसके साथी कीरित पलाडिया को गांधीनगर से 9 फरवरी को अगवा कर लिया था।
उन्होंने पलाडिया से 9 करोड़ मूल्य के बिटक्वाइन की उगाही भी की। हालांकि शैलेश ने बाद में पलाडिया पर भी पुलिस के साथ मिले होने का आरोप लगाया था। इस मामले में एसपी समेत कई पुलिसवाले भी गिरफ्तार हुए थे।
इस मामले में शामिल पूर्व विधायक नलिन के खिलाफ वारंट जारी किया गया।मामले की जांच कर रही सीआईडी ने अतिरिक्त सेशन जज पीजी तामाकुआला की कोर्ट को बताया कि तमाम प्रयासों के बाद भी पूर्व विधायक का सुराग नहीं लग सका है। इस पर कोर्ट ने उसे भगोड़ा करार दे दिया।