{"_id":"61544c628ebc3e058b3519c0","slug":"former-goa-chief-minister-and-mla-luizinho-faleiro-joins-trinamool-congress-in-kolkata","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: गोवा के पूर्ण सीएम लुईज़िन्हो फलेरियो टीएमसी में शामिल हुए, कुल 10 लोग पार्टी से जुड़े","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: गोवा के पूर्ण सीएम लुईज़िन्हो फलेरियो टीएमसी में शामिल हुए, कुल 10 लोग पार्टी से जुड़े
Wed, 29 Sep 2021 05:07 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 29 Sep 2021 05:07 PM IST
सार
गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक लुइज़िन्हो फलेरियो ने बुधवार को कोलकाता में टीएमसी का दामन थाम लिया। फलेरियो समेत कुल 10 लोग पार्टी में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
लुइज़िन्हो फलेरियो
- फोटो : ANI
विस्तार
पश्चिम बंगाल के बाद अब तृणमूल कांग्रेस गोवा में होने वाले चुनाव के लिए तैयारी कर रही है। इसी के मद्देनजर गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक लुइज़िन्हो फलेरियो ने बुधवार को कोलकाता में टीएमसी का दामन थाम लिया। फलेरियो समेत कुल 10 लोग पार्टी में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
इससे पहले कांग्रेस छोड़ने के एलान के साथ ही फलेरियो ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तारीफ की थी। फलेरियो ने कहा था कि इस वक्त ममता ही एकमात्र ऐसी नेता हैं जिनमें केंद्र सरकार और भाजपा को चुनौती देने की क्षमता है। ममता एकमात्र ऐसी नेता हैं जो लोगों के लिए सड़क पर उतरकर लड़ रही हैं। वो अकेली ऐसी नेता हैं जो केंद्र सरकार से टक्कर ले रही हैं और हमें उनका समर्थन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस पर साधा था निराशा
इसके साथ ही लुजिन्हो ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर कहा था कि मुझे कांग्रेस पार्टी को कमजोर होने से रोकने और बेहतरी के लिए इसमें बदलाव की बिल्कुल भी उम्मीद नजर नहीं आती है।
गोवा में कांग्रेस के चार ही विधायक बचे
फलेरियो के इस्तीफा देने के बाद अब 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में कांग्रेस के चार ही विधायक रह गए हैं। फलेरियो टीएमसी नेताओं के संपर्क में हैं। कुछ दिन पहले ही टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने गोवा का दौरा किया था। उन्होंने एलान किया था कि टीएमसी गोवा में चुनाव लड़ेगी और अपना सीएम उम्मीदवार भी पेश करेगी।
टीएमसी गोवा में वही कर रही जो भाजपा ने बंगाल में किया: कांग्रेस
गोवा कांग्रेस के प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने बुधवार को ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा, टीएमसी गोवा में वही कर रही है जो भाजपा ने बंगाल में उसके साथ किया था। गुंडू का यह बयान गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुइज़िन्हो फलेरियो के कांग्रेस विधायक पद से इस्तीफा देने के कुछ दिनों बाद आया है। फलेरियो बुधवार को टीएमसी में शामिल हो गए हैं। गोवा में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में कांग्रेस का आरोप है कि टीएमसी उसे राज्य में कमजोर करने की सियासी साजिश कर रही है।
राव ने कहा, तृणमूल ने जमीनी स्तर पर बंगाल में काम जरूर किया है लेकिन गोवा में उसका कोई आधार नहीं रहा। अब जैसा की डेरेक ओ ब्रायन ने घोषणा की है कि आगामी चुनाव में उनकी पार्टी मैदान में उतरेगी। टीएमसी यहां हमारे नेताओं को तोड़कर वही कर रही है जो बंगाल में भाजपा ने उसके साथ किया। टीएमसी के नेता चार्टर्ड उड़ानों से गोवा आ रहे हैं, हमारे नेताओं को बैग भर-भरकर पैसे दे रहे हैं। हमारे विधायकों को अपनी पार्टी में शामिल करने के लिए लालच दिया जा रहा है।