पूर्व वित्त सचिव शक्तिकांत दास बने भारतीय रिजर्व बैंक के नए गवर्नर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उर्जित पटेल द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर पद से इस्तीफा देने के बाद नए गवर्नर की नियुक्ति कर दी गई है। अब पूर्व वित्त सचिव व वित्त आयोग के वर्तमान सदस्य शक्तिकांत दास को आरबीआई का नया गवर्नर नियुक्त किया गया है।
तमिलनाडु कैडर से 1980 बैच के आईएएस शक्तिकांत दास (61) रिजर्व बैंक के 25वें गवर्नर होंगे। । तमिलनाडु सरकार व केंद्र सरकार के साथ पहले भी आर्थिक विभागों में अपनी सेवाएं दे चुके शक्तिकांत दास ने मोदी सरकार के नोटबंधी के फैसले में भी अहम भूमिका निभाई थी।euters: Former finance secretary and current member of the finance commission Shaktikanta Das has been appointed as the Governor of the Reserve Bank of India (RBI). pic.twitter.com/EGgTsXvjd6
— ANI (@ANI) December 11, 2018विज्ञापन
बता दें कि सोमवार की शाम को आरबीआई के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल ने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था। पिछले कुछ समय से केंद्र सरकार व पटेल के बीच मतभेद की खबरें आ रही थीं। माना जा रहा था कि सरकार द्वारा आरबीआई एक्ट के स्क्शन-7 में अपने विशेषाधिकार लागू करने का कदम पटेल को रास नहीं आया था। वह इसे आरबीआई की स्वायत्तता में हस्तक्षेप मान रहे थे। पटेल का यह कदम इन्हीं मतभेदों का परिणाम माना जा रहा है।