{"_id":"5b8a780a42c792463a2e6114","slug":"former-cpi-m-mla-biswajit-datta-joined-the-bjp-in-tripura","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिपुरा में माकपा नेता ने थामा भाजपा का दामन, कम्युनिस्ट पार्टी पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
त्रिपुरा में माकपा नेता ने थामा भाजपा का दामन, कम्युनिस्ट पार्टी पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
Updated Sat, 01 Sep 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिपुरा में माकपा के पूर्व विधायक बिश्वजीत दत्ता सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गये है। उन्होंने आरोप लगाया कि कम्युनिस्ट पार्टी भ्रष्टाचार, गुटबाजी और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त है।
विज्ञापन
दत्ता (68) राज्य की राजधानी से लगभग 50 किलोमीटर दूर खोवाई जिले में भाजपा में शुक्रवार की शाम को शामिल हुए।
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और त्रिपुरा के प्रभारी सुनील देवधर ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि दत्ता माकपा के "सबसे ईमानदार नेताओं" में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
साल 1964 से माकपा के साथ जुड़े रहे दत्ता ने दावा किया कि राज्य में 18 फरवरी को विधानसभा चुनाव से पहले ही उनके खिलाफ ‘‘आपराधिक षडयंत्र’’ किया गया था।
विज्ञापन