फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Congress MP and close aide of Rahul Gandhi, Ashok Tanwar to join TMC today in Delhi

सियासत: ममता के साथ नेताओं की मुलाकात का सिलसिला; कीर्ति आजाद, अशोक तंवर और पवन वर्मा टीएमसी में शामिल

Tue, 23 Nov 2021 09:20 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 23 Nov 2021 09:20 PM IST
सार

मंगलवार को राहुल गांधी के करीबी अशोक तंवर भी मंगलवार को दिल्ली में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। इससे पहले कीर्ति आजाद और पवन वर्मा ने टीएमसी का दामन थाम लिया। 

विज्ञापन
Former Congress MP and close aide of Rahul Gandhi, Ashok Tanwar to join TMC today in Delhi
Kirti Azad and Ashok Tanwar joins TMC - फोटो : ANI

विस्तार

प. बंगाल में प्रचंड जीत के बाद से ही टीएमसी में विपक्षी दलों के नेताओं के शामिल होने का सिलसिला तेज हो गया है। टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के दिल्ली पहुंचते ही ऐसे नेताओं का उनसे मुलाकात का दौर शुरू हो गया। सबसे पहले पूर्व जदयू नेता पवन वर्मा ममता से मुलाकात कर टीएमसी में शामिल हुए। इसके बाद कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद व उनकी पत्नी पूनम आजाद और राहुल गांधी के करीबी रहे अशोक तंवर भी टीएमसी में शामिल हो गए। 

विज्ञापन


कीर्ति बोले- देश के विकास के लिए काम करूंगा
कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद ने आज टीएमसी का दामन थाम लिया। ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद वह टीएमसी में शामिल हो गए। आजाद ने कहा, मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में मैं देश के विकास के लिए काम करूंगा। आज देश को उनके जैसे व्यक्तित्व की जरूरत है जो देश को सही दिशा दे सके।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ममता की मौजूदगी में टीएमसी में शामिल हुए तंवर
वहीं, राहुल गांधी के करीबी रहे अशोक तंवर भी मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। टीएमसी में शामिल होने के बाद कांग्रेस के पूर्व नेता अशोक तंवर ने कहा कि आज एक ही नेता है जो भाजपा को हरा सकता है। बंगाल में ममता बनर्जी ने उन्हें हराया। जैसे किसानों ने इस सरकार को अपनी मांगों के आगे झुकाया, मुझे लगता है कि विपक्ष को भी एक साथ आने और 2024 में भाजपा को हराने की जरूरत है।  



'अपना भारत मोर्चा' नाम से नई राजनीतिक पार्टी बनाई थी
बता दें कि हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रमुख अशोक तंवर ने फरवरी माह में राष्ट्रीय 'अपना भारत मोर्चा' नाम से नई राजनीतिक पार्टी की शुरुआत की थी। अशोक तंवर राहुल गांधी के करीबी नेताओं में से एक रहे हैं। तंवर 2009 से 2014 तक सिरसा से सांसद रहे और अक्तूबर 2019 में हरियाणा विधानसभा चुनावों से कुछ दिन पहले ही उन्होंने कांग्रेस छोड़ दिया था। टिकट वितरण में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उन्होंने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बगावत कर दी थी और कांग्रेस प्रमुख के आवास 10 जनपथ के बाहर प्रदर्शन भी किया था।
 
पवन वर्मा भी टीएमसी में शामिल
जनता दल (यू) के पूर्व नेता पवन वर्मा ने भी आज ममता से मुलाकात की और टीएमसी में शामिल हो गए। वहीं, गीतकार जावेद अख्तर ने भी आज दिल्ली  में ममता बनर्जी से मुलाकात की। पवन वर्मा ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक हालात और ममता बनर्जी की ताकत को देखते हुए मैंने टीएमसी में शामिल होने का फैसला लिया है। 
 

Koo App

We are elated to welcome Shri Pavan Varma into our Trinamool Congress family. His rich political experience will help us serve the people of India and take this nation forward to even better days!

View attached media content

- All India Trinamool Congress (@AITCOfficial) 23 Nov 2021



ममता से मिलने पहुंचे जावेद अख्तर और सुधींद्र कुलकर्णी
दिल्ली पहुंची ममता बनर्जी से मंगलवार को गीतकार जावेद अख्तर और राजनेता सुधींद्र कुलकर्णी मिलने पहुंचे। दोनों ने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के दिल्ली स्थिति आवास पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री से मुलाकात की। 
 
 

अधीर रंजन चौधरी बिफरे 
वहीं, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी इसे लेकर इस कदर बिफरे की आरोपों की झड़ी लगा दी। उन्होंने ममता पर यह कहते हुए निशाना साधा कि वह दिल्ली नेताओं को खरीदने के लिए गई हैं। लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता चौधरी ने कहा है कि ममता बनर्जी दिल्ली में खरीद फरोख्त करने और भाजपा के साथ साठगांठ करने के लिए गई हैं। परोक्ष रूप से बंगाल की मुख्यमंत्री और भाजपा के बीच एक गठबंधन है। 

तथागत रॉय बोले, ममता का सपना नहीं होगा पूरा 
मेघालय और त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल तथागत रॉय ने कहा कि अगर ममता बनर्जी को लगता है कि एक क्षेत्रीय पार्टी के प्रमुख के रूप में वह पीएम बनने की ख्वाहिश रख सकती हैं, तो वह आकांक्षा कर सकती हैं लेकिन यह सच नहीं होने वाला है। कोई उन पर भरोसा नहीं करता। विपक्षी एकता नहीं होने जा रही है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed