{"_id":"5b97afab867a557ed10186cd","slug":"former-congress-mla-jayaprakash-reddy-arrested-for-human-trafficking","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव तस्करी के आरोप में पूर्व कांग्रेस विधायक जयप्रकाश गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मानव तस्करी के आरोप में पूर्व कांग्रेस विधायक जयप्रकाश गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Updated Tue, 11 Sep 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
जग्गा रेड्डी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के एक पूर्व विधायक को मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि पूर्व विधायक ने वर्ष 2004 में जन प्रतिनिधि के पद पर रहते हुए फर्जी दस्तावेज के आधार पर मानव तस्करी के जरिये तीन लोगों को अमेरिका भेजा था। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त (उत्तर क्षेत्र) बी सुमति ने बताया कि सांगा रेड्डी से पूर्व विधायक जयप्रकाश रेड्डी ऊर्फ जग्गा रेड्डी को सोमवार रात गिरफ्तार किया गया। यह सूचना मिली थी कि वर्ष 2004 में रेड्डी ने कथित रूप से अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के नाम पर तीन अज्ञात लोगों की तस्वीर लगाकर अपने नाम पर और तीन अन्य लोगों के लिये क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से पासपोर्ट हासिल किया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पासपोर्ट और अमेरिका का वीजा हासिल करने के बाद रेड्डी ने अवैध तरीके से तीन लोगों को कथित तौर पर अमेरिका भेजा। इन तीनों के साथ वह खुद भी अमेरिका गया था और इसके एवज में एक एजेंट से उसने 15 लाख रुपये लिये थे।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि स्वत: संज्ञान लेते हुए सोमवार रात यहां के मार्केट पुलिस थाना में आईपीसी की संबंधित धाराओं एवं पासपोर्ट अधिनियम एवं आव्रजन कानून के तहत एक मामला दर्ज किया गया।
(इनपुट, भाषा)