फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   former Congress mla close to hardik patel asha ben patel joins bjp

पूर्व कांग्रेस विधायक और हार्दिक पटेल की करीबी आशाबेन ने थामा भाजपा का दामन

Sat, 09 Feb 2019 01:20 PM IST
Shani Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Shani Mishra Updated Sat, 09 Feb 2019 01:20 PM IST
विज्ञापन
former Congress mla close to hardik patel asha ben patel joins bjp
डॉ. आशाबेन पटेल
पाटीदारों के गढ़ कहे जाने वाले उत्तर गुजरात के महेसाणा जिले की ऊंझा सीट से पूर्व कांग्रेस विधायक डॉ. आशाबेन पटेल ने सत्तारूढ़ भाजपा का दामन थाम लिया है। आशाबेन ने हाल ही में विधानसभा से इस्तीफा दिया था। पार्टी बदलने की अटकलों के बीच कांग्रेस ने उन्हें भाजाप के खेमे में जाने से रोकने के लिए जोरदार अभियान चलाया था।
विज्ञापन


अटकलों पर विराम लगाते हुए उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर की मौजूदगी में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघाणी के हाथों पार्टी का अंगवस्त्र ग्रहण कर भाजपा की सदस्यता ली।
विज्ञापन


इससे पहले कांग्रेस से इस्तीफा देते वक्त उन्होंने कांग्रेस की गुटबाजी और आलाकमान के उदासीन रवैयों को जिम्मेदार बताया था। कड़वा उपजाति की आशाबेन हार्दिक पटेल की करीबी मानी जाती है। ऊंझा में इस जाति का सबसे बड़ा धार्मिक स्थल उमियाधाम मंदिर स्थित है। लंबे समय तक भाजपा का गढ़ रहे ऊंझा में भाजपा के नारणभाई पटेल को हराकर उन्होंने सबको चौंका दिया था। अब सबकुछ बदल चुका है और नारायण पटल खुद उनका स्वागत कर रहे हैं। साथ ही वह नाराजगी की बातों को सिरे से नकार रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed