फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Congress minister Mohammed Arif Naseem Khan video, BJP spokesperson Sambit Patra

कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने संबित पात्रा के वीडियो ट्वीट पर गरमाई महाराष्ट्र की सियासत

Fri, 07 Feb 2020 09:37 PM IST
अनवर अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 07 Feb 2020 09:37 PM IST
विज्ञापन
Former Congress minister Mohammed Arif Naseem Khan video, BJP spokesperson Sambit Patra
संबित पात्रा - फोटो : BJP Twitter

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिससे महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई है। पात्रा ने वीडियो ट्वीट कर कहा है कि कांग्रेस के नेता इस तरह की भाषा बोल रहे हैं। क्या यह वीडियो सही है। उनके इस वीडियो ने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा दी है।

विज्ञापन


दरअसल, इस वीडियो में अल्पसंख्यक समाज के एक बड़े सम्मेलन में कांग्रेस नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री मो. आरफि नसीम खान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। खान पीएम नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह को चुनौती दे रहे हैं कि अगर उनमें हिम्मत है और मां का दूध पिया है तो देशद्रोह का मुकदमा चलाकर दिखाए। 
विज्ञापन


खान ने इसे एडिटेड वीडियो बताया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इस तरह के एडिटेड वीडियो जारी कर भाजपा दिल्ली के चुनाव में जनता को गुमराह कर रही है। खान ने कहा कि पार्टी को बदनाम करने के लिए इस तरह का ट्वीट किया गया है। इससे भाजपा की विकृत मानसिकता का पता चलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि राज्य विधानसभा चुनाव में भी आरएसएस के एक कार्यकर्ता ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। उन्होंने इस तरह के एडिटेड वीडियो ट्वीट करने पर संबित पात्रा के खिलाफ मुंबई के साकीनाका पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ ही, चुनाव आयोग में भी शिकायत की है। 


क्या सवाल पूछना गुनाह है- भंडारी
नसीम खान के पुराने वीडियो को लेकर सवाल उठा तो प्रदेश भाजपा प्रवक्ता माधव भंडारी सामने आए। उन्होंने कहा कि संबित पात्रा ने सिर्फ इस वीडियो की विश्वसनीयता और सत्यता को लेकर सवाल पूछे थे। क्या सवाल पूछना गलत है। अगर वीडियो गलत है तो कांग्रेस इसका जवाब दे और इस पर मामला दर्ज कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed