{"_id":"605092981105907fec4f06bc","slug":"former-congress-leader-pc-chako-to-join-ncp-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीति: एनसीपी में आए कांग्रेस के पीसी चाको, पवार बोले- देश में तीसरे मोर्चे की जरूरत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजनीति: एनसीपी में आए कांग्रेस के पीसी चाको, पवार बोले- देश में तीसरे मोर्चे की जरूरत
Tue, 16 Mar 2021 11:18 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
एनसीपी में शामिल हुए पीसी चाको
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे पीसी चाको मंगलवार को शरद पवार की पार्टी एनसीपी में शामिल हो गए। उन्होंने शरद पवार की मौजूदगी में सदस्यता ली। पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि एनसीपी केरल में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा(एलडीएफ) का हिस्सा है। एक बार फिर, मैं एनसीपी के एक हिस्से के रूप में एलडीएफ में वापस आ गया हूं। बता दें कि केरल चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए गत बुधवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
चाको ने गत बुधवार को कांग्रेस पार्टी को करारा झटका देते हुए इस्तीफा देने की घोषणा की थी। चाको ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेजा था। इसके बाद उन्होंने कहा था कि मैंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है और अपना इस्तीफा पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है।
विज्ञापन
देश को तीसरे मोर्चे की जरूरत: शरद पवार
उधर, शरद पवार ने महाराष्ट्र की महा विकास आघाड़ी सरकार में किसी तरह की कोई समस्या होने से इनकार किया। उन्होंने कहा, महा विकास आघाड़ी में कोई दिक्कत नहीं है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महाराष्ट्र सरकार अच्छा काम कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश में तीसरे मोर्चे की जरूरत है, लेकिन इसे अभी तक आकार नहीं दिया जा सका है। हम विभिन्न राजनीतिक दलों से बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीताराम येचुरी ने भी आज के समय में इसकी (तीसरे मोर्चे की) जरूरत बताई है।
विज्ञापन