{"_id":"59cfb6f24f1c1bce538b516a","slug":"former-chief-minister-narayan-rane-will-form-separate-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग पार्टी बनाएंगे राणे, भाजपा सरकार में बनेंगे मंत्री","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अलग पार्टी बनाएंगे राणे, भाजपा सरकार में बनेंगे मंत्री
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई
Updated Sat, 30 Sep 2017 08:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अक्तूबर को महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े बदलाव की संभावना है। कांग्रेस को अलविदा कह चुके महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे रविवार को अपनी रणनीति की घोषणा करेंगे। सूत्रों के अनुसार राणे एक अक्तूबर को अपनी अलग पार्टी बनाने की घोषणा कर सकते हैं। भाजपा में शामिल होने की बजाय राणे एनडीए का हिस्सा बनेंगे और राज्य की फडणवीस सरकार में मंत्री बनेंगे।
कांग्रेस से इस्तीफा देने से पहले राणे के भाजपा में शामिल होने की चर्चा थी। इस बीच उन्होंने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के साथ ही विधान परिषद सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
उसके बाद राणे दिल्ली जाकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिले थे। लेकिन, इस मुलाकात में राणे के भाजपा में शामिल होने के बारे में कोई फैसला नहीं हो सका।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार राणे अब अपनी अलग पार्टी बनाएंगे, जो भाजपा के सहयोगी दल के रूप में कार्य करेगी। फिलहाल, राणे ने एक समर्थ पैनल गठित किया है और इस पैनल के जरिए कोकण के पंचायत चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारे हैं। राणे रविवार को प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।
समझा जा रहा है कि इस पत्रकार वार्ता में राणे नई पार्टी बनाने की घोषणा कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो आगामी 6 अक्तूबर को राणे फडणवीस सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल हो जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उन्हें राजस्व अथवा पीडब्लूडी मंत्री बना सकते हैं।