फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Chief Justice B Subhashan Reddy of Madras and Kerala High Courts passes away

मद्रास, केरल उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश का निधन

Wed, 01 May 2019 06:35 PM IST
अमर शर्मा भाषा, हैदराबाद
भाषा, हैदराबाद Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 01 May 2019 06:35 PM IST
विज्ञापन
Former Chief Justice B Subhashan Reddy of Madras and Kerala High Courts passes away
मद्रास और केरल उच्च न्यायालयों के पूर्व मुख्य न्यायाधीश बी सुभाषन रेड्डी - फोटो : Social Media

मद्रास और केरल उच्च न्यायालयों के पूर्व मुख्य न्यायाधीश बी सुभाषन रेड्डी का बुधवार को यहां निधन हो गया। वह 76 साल के थे। सूत्रों ने बताया कि रेड्डी को कुछ दिन पहले खराब स्वास्थ्य के करण यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बुधवार सुबह उनका निधन हो गया। 

विज्ञापन


आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, भाजपा के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने रेड्डी के निधन पर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन


राजभवन द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नरसिम्हन, रेड्डी के आवास पर गये और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया। विज्ञप्ति में बताया गया है कि राज्यपाल ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक विज्ञप्ति में बताया कि राव ने मुख्य सचिव को राजकीय सम्मान के साथ रेड्डी का अंतिम संस्कार करने का निर्देश दिया। 

रेड्डी, आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय, मद्रास एवं केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष और लोकायुक्त सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed