{"_id":"609c9c3910bf3f240c1261e7","slug":"former-cbi-officer-ragothaman-investigating-rajiv-gandhi-murder-case-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव गांधी हत्या मामले की जांच करने वाले पूर्व सीबीआई अधिकारी रागोथमन का निधन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजीव गांधी हत्या मामले की जांच करने वाले पूर्व सीबीआई अधिकारी रागोथमन का निधन
Thu, 13 May 2021 08:55 AM IST
Amit Mandal
एजेंसी, चेन्नई।
एजेंसी, चेन्नई।
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 13 May 2021 08:55 AM IST
सार
रागोथमन सीबीआई के उस विशेष जांच दल के अधिकारी थे, जिसने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में जांच की थी। रागोथमन ने राजीव गांधी की हत्या की घटना सहित कई विषयों पर किताबें भी लिखी हैं।
विज्ञापन
राजीव गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
विस्तार
केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के पूर्व अधिकारी के. रागोथमन का बुधवार को चेन्नई में कोरोना से निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। रागोथमन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले के मुख्य जांच अधिकारी थे।
विज्ञापन
अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें पिछले सप्ताह यहां भर्ती कराया गया था और बुधवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। रागोथमन सीबीआई के उस विशेष जांच दल के अधिकारी थे, जिसने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में जांच की थी। रागोथमन ने राजीव गांधी की हत्या की घटना सहित कई विषयों पर किताबें भी लिखी हैं।
विज्ञापन
पूर्व पुलिस अधीक्षक (एसपी) रागोथमन ने सीबीआई में अपने करीब चार दशक के कार्यकाल में कई मामलों की जांच का जिम्मा संभाला था। हालांकि, राजीव गांधी हत्या मामले की जांच से वह करीब 10 साल तक जुड़े रहे।
विज्ञापन