फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Calcutta High Court judge C S Karnan enters politics, formed anti corruption dynamic party

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस को सजा सुना देने वाले जस्टिस कर्णन बने राजनेता, बनाई नई पार्टी

Thu, 17 May 2018 08:52 AM IST
एजेंसी, कोलकाता
एजेंसी, कोलकाता Updated Thu, 17 May 2018 08:52 AM IST
विज्ञापन
Former Calcutta High Court judge C S Karnan enters politics, formed anti corruption dynamic party
पूर्व जज सीएस कर्णन
कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व जज सीएस कर्णन ने बुधवार को अपना राजनीतिक दल बनाने की घोषणा की और कहा कि उनका दल अगले आम चुनावों में केवल महिला उम्मीदवारों को मुकाबले में उतारेगा। उन्होंने वाराणसी में भी अपनी एंटी-करप्शन डायनामिक पार्टी का उम्मीदवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने उतारने की घोषणा की है। हालांकि वहां भी कोई महिला उम्मीदवार ही उतारी जाएगी। 
विज्ञापन


बता दें कि जस्टिस कर्णन 8 मई 2017 को उस समय विवादों में आए थे, जब उन्होंने खुद को अवमानना के मामले में तलब करने पर अपनी अदालत में सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन चीफ जस्टिस जेएस खेहर और अन्य सात जजों को एससी/एसटी एक्ट के तहत 5 साल के कठोर श्रम वाले कारावास की सजा सुना दी थी।
विज्ञापन


अगले दिन सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 6 महीने की सजा सुनाई थी, जिसके बाद वे फरार हो गए थे। बाद में उनके रिटायरमेंट के बाद 21 जून को कोलकाता पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जस्टिस कर्णन को जेल से 20 दिसंबर को रिहा किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी पार्टी के गठन की घोषणा करते हुए जस्टिस कर्णन ने बुधवार को कहा, मेरी पार्टी 2019 के लोकसभा चुनाव में हिस्सा लेगी। हम सीटों की संख्या बाद में तय करेंगे, लेकिन केवल महिला उम्मीदवारों को ही चुनाव लड़ाया जाएगा।


जस्टिस कर्णन यहां कुछ मानवाधिकार संगठनों की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे। उन्होंने कहा, हमने मुख्य चुनाव आयुक्त से अपनी पार्टी के पंजीकरण का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य देश से भ्रष्टाचार को मिटाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed