फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   former bjp corporator rekha kadiresh murdered in bengaluru goons stab her 17 times in public

बेंगलुरु: भाजपा की पूर्व पार्षद की सरेआम हत्या, घर के सामने ही बदमाशों ने 17 बार मारे चाकू

Fri, 25 Jun 2021 12:20 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: कुमार संभव Updated Fri, 25 Jun 2021 12:20 PM IST
सार

गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे रेखा फूड किट बांट रही थीं। उस दौरान दो मोटरसाइकिलों पर कुछ युवक आए। उन्होंने धारदार हथियार से रेखा पर 17 बार वार किए, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गईं। 

विज्ञापन
former bjp corporator rekha kadiresh murdered in bengaluru goons stab her 17 times in public
भाजपा की पूर्व पार्षद रेखा कादिरेश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बेंगलुरु में भाजपा की पूर्व पार्षद की सरेआम हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि इस वारदात को बाइक सवार बदमाशों ने उनके ही घर के सामने अंजाम दिया। पुलिस का अनुमान है कि हत्या की वजह रंजिश हो सकती है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, वृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) की पूर्व भाजपा पार्षद रेखा कादिरेश (46) की गुरुवार (24 जून) को कॉटनपेट में उनके घर के सामने हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि हमले के बाद रेखा कादिरेश को केंपे गौड़ा आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे अंजाम दी गई वारदात

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त एस मुरुगन ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे रेखा फूड किट बांट रही थीं। उस दौरान दो मोटरसाइकिलों पर कुछ युवक आए। उन्होंने धारदार हथियार से रेखा पर 17 बार वार किए, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गईं। पुलिस का कहना है कि हमारी जांच चल रही है। जल्द ही हम अपराधियों को गिरफ्तार कर लेंगे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूर्व पार्षद के घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों का मुंह दूसरी दिशा में कर दिया गया था, जिससे वहां होने वाली किसी घटना को कैमरे में कैद नहीं किया जा सके।

विज्ञापन

2018 में हुई थी पति की हत्या

बताया जा रहा है कि सात फरवरी 2018 को दो युवकों ने रेखा के पति कादिरेश की हत्या कर दी थी। हालांकि, हमलावरों ने बाद में आत्मसमर्पण भी कर दिया था। पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक, रेखा ने 2015-20 के दौरान एक बार चलवाडिपल्या वॉर्ड का प्रतिनिधित्व किया था। रेखा की हत्या पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने भी संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त कमलपंत से बात की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले उनके पति की नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई थी। अब उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया। हम कड़ी कार्रवाई करेंगे और 24 घंटे के अंदर हत्यारों को गिरफ्तार करेंगे।

वारदात के बाद गरमाई राजनीति

इस घटना से भाजपा नेता और पूर्व पार्षद एनआर रमेश ने चामराजपेट में कानून व्यवस्था न होने का आरोप लगाया, जिसके बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई। बता दें कि चामराजपेट का प्रतिनिधित्व कांग्रेस विधायक बीजेड जमीर अहमद खान करते हैं। रमेश ने कहा बताया कि पार्टी ने रेखा को आगामी बीबीएमपी चुनाव में दोबारा उतारने का फैसला किया था।

कांग्रेस विधायक ने लगाया यह आरोप

रमेश के आरोप पर जमीर अहमद खान ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक बात है कि ऐसे आरोप लगाए गए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, 'यह भाजपा सरकार की विफलता है, जो इस हत्या को रोक नहीं पाई। रेखा मेरी बहन जैसी थी। भले ही वह भिन्न राजनीतिक दल की रही हों, लेकिन हम परिवार की तरह थे, क्योंकि हम अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर काम करते थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed