{"_id":"5f6c914a5bca841be941ac1d","slug":"former-assam-cm-tarun-gogoi-in-icu-after-drop-in-oxygen-level","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के रक्त में ऑक्सीजन की कमी, आईसीयू में भर्ती किए गए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के रक्त में ऑक्सीजन की कमी, आईसीयू में भर्ती किए गए
Thu, 24 Sep 2020 06:06 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 24 Sep 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता तरुण गोगोई को गुरुवार को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (जीएमसीएच) में आईसीयू में भर्ती कराया गया। उनके शरीर में ऑक्सीजन के स्तर में कमी बताई जा रही है। पिछले महीने वह कोरोना वायरस पॉजिटिव भी पाए गए थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार 85 वर्षीय गोगोई को अस्पताल के एक निजी केबिन में भर्ती कराया गया था। लेकिन, जल्द ही उन्हें आईसीयू में रखने का फैसला किया गया। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा भी गुरुवार को उनका हाल-चाल लेने अस्पताल पहुंचे थे। बोरा ने ट्वीट किया, 'पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को देखने के लिए जीएमसीएच के नए आईसीयू पहुंचा, उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और ईश्वर से उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना की।'
विज्ञापन
साल 2001 से 2016 तक लगातार तीन बार असम के मुख्यमंत्री रहे तरुण गोगोई 26 अगस्त को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। 31 अगस्त को भी उनके ऑक्सीजन स्तर में अचानक गिरावट देखी गई थी, लेकिन बाद में यह सामान्य हो गया था। पिछले सप्ताह उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी।