{"_id":"5c5372aabdec222c5723306e","slug":"former-andhra-pradesh-minister-kv-kesavulu-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्रप्रदेश के पूर्व मंत्री केशावुलू का निधन, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आंध्रप्रदेश के पूर्व मंत्री केशावुलू का निधन, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
Fri, 01 Feb 2019 03:41 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Fri, 01 Feb 2019 03:41 AM IST
विज्ञापन
KV Kesavulu
स्वतंत्रता सेनानी और अविभाजित आंध्रप्रदेश के पूर्व मंत्री के वी केशावुलू का निधन हो गया। वह 94 साल के थे। मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने केशावुलू के निधन पर शोक प्रकट किया है। विधानसभा में विपक्ष के नेता एम भट्टी विक्रमारका तथा कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी उनके निधन पर शोक जताया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक राव ने मुख्य सचिव एस के जोशी को राजकीय सम्मान के साथ केशावुलू के अंतिम संस्कार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। केशावुलू का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने 60 के दशक में अलग तेलंगाना के लिए शुरूआती चरण के आंदोलन में सक्रियता से हिस्सा लिया था।
विज्ञापन