फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Ambassador Taranjit Singh Sandhu said these things for Presidential election in America

US: पूर्व राजदूत तरणजीत संधू ने ट्रंप को बताया मजबूत, कहा- कमला हैरिस भी ताकतवर; बाइडन के लिए क्या बोले? जानें

Mon, 22 Jul 2024 08:36 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Mon, 22 Jul 2024 08:36 PM IST
सार

अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी के सामने कई चुनौतियां खड़ीं हैं लेकिन, ये चुनौतियां अवसर में भी बदल सकती हैं। उन्होंने कहा ‘दरअसल, जब आपके पास एक नया चेहरा होता है, तो इससे पार्टी को नई ऊर्जा मिलती है।’

विज्ञापन
Former Ambassador Taranjit Singh Sandhu said these things for Presidential election in America
तरणजीत सिंह संधू - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले राजनीतिक घटनाक्रम पर पूरी दुनिया का ध्यान है। रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर हमला होता है, डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडन अपनी दावेदारी से पीछे हट जाते हैं और इस तरह हार-जीत के कयास भी लगने शुरू हो जाते हैं। इस बीच अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत तरणजीत सिंह संधू का कहना है कि उनके मुताबिक इस समय राष्ट्रपति पद की दौड़ में डोनाल्ड ट्रंप आगे बढ़ते दिख रहे हैं। हालांकि, संधू ने यह भी कहा कि अमेरिकी की राजनीति बेहद रोचक है। उन्होंने कहा, ‘अमेरिका के चुनाव में निर्वाचन प्रणाली 50 में से छह राज्यों पर निर्भर करती है।  इसलिए छह राज्यों परिणाम बड़ा अंतर ला सकते हैं। इसलिए यह माना जा रहा है कि इसका फायदा रिपब्लिकन पार्टी को मिल सकता है।’ 

विज्ञापन


‘डेमोक्रेट्स के सामने चुनौतियां लेकिन अवसर भी’
तरणजीत सिंह संधू ने यह भी कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी के सामने कई चुनौतियां खड़ीं हैं लेकिन, ये चुनौतियां अवसर में भी बदल सकती हैं। संधू ने कहा ‘दरअसल, जब आपके पास एक नया चेहरा होता है, तो इससे पार्टी को नई ऊर्जा मिलती है। इसलिए अगर आप कहते हैं कि यह एक प्रतिस्पर्धी चुनाव होने जा रहा है, तो आने वाले दिनों में आप सही साबित हो सकते हैं।’ तरणजीत सिंह संधू ने कहा, अच्छी बात यह है कि भारत का डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टी, दोनों के साथ अच्छा व्यवहार है। अमेरिका और भारत के संबंध मजबूत हैं।    
विज्ञापन


‘कमला हैरिस के पक्ष में तीन बातें बेहद अहम’
उधर, राष्ट्रपति पद की दावेदारी से पीछे हटने के बाद जो बाइडन ने इस पद के लिए कमला हैरिस का नाम आगे बढ़ाया है। इसे लेकर तरणजीत सिंह संधू ने कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए कमला हैरिस के पक्ष में तीन बातें बेहद अहम हैं। ये तीन बातें कमला हैरिस को ताकतवर बनाती हैं। पहली यह कि वे मौजूदा उप राष्ट्रपति हैं और इस वजह से उनकी दावेदारी मजबूत हो जाती है। दूसरी यह कि वे एक महिला हैं और तीसरी यह कि वे अफ्रीकी-अमेरिकी मूल की हैं। संधू ने कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी में एक अफ्रीकी-अमेरिकी महिला का होना एक मजबूत पक्ष है। उन्होंने आगे कहा, ‘मेरा मानना है कि डेमोक्रेटिक पार्टी की सबसे पहली नजर कमला हैरिस पर होगी। इस समय वे अग्रणी दावेदार नजर आ रहीं हैं। लेकिन, हम देख रहे हैं कि घटनाक्रम में लगातार बदलाव हो रहा है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइडन के स्वास्थ्य को लेकर क्या बोले संधू?
उधर, जो बाइडन ने खुद को राष्ट्रपति चुनाव से अलग कर दिया है। इसे लेकर तरणजीत सिंह संधू ने कहा कि अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में दो दिग्गजों (बाइडन और ट्रंप) के बीच मुकाबला होना था और यह बेहद रोचक होने वाला था। उन्होंनेै कहा, ‘वाद विवाद से पहले और बाद में बाइडन के स्वास्थ्य को लेकर तरह-तरह की बातें कहीं जा रहीं थीं। बड़ी संख्या में लोग मानते हैं कि स्वास्थ्य कारणों की वजह से बाइडन ने खुद को चुनाव से अलग कर दिया। हालांकि, ऐसा बामुश्किल ही देखा गया है कि जिस राष्ट्रपति के पास जनाधार होने के बाद भी उसने अपने कदम वापस खींच लिए हों। इसलिए, ये रोचक चुनावी घटनाक्रम है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed