{"_id":"5b937380867a557f365c1c3f","slug":"former-aam-aadmi-party-leader-yogendra-yadav-detained-by-police-in-tamilnadu","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: हिरासत में लिए गए योगेंद्र यादव, पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: हिरासत में लिए गए योगेंद्र यादव, पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:30 PM IST
विज्ञापन
स्वराज इंडिया पार्टी के नेता योगेंद्र यादव को शनिवार को तमिलनाडु पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बता दें कि राज्य के तिरुवन्नमलाई में वो 8-लेन सलेम चेन्नई एक्सप्रेसवे के विरोध में किसानों के साथ प्रदर्शन में शामिल होने गए थे। उन्हें विरोध करने वाले अन्य किसानों के साथ पास के ही एक स्थान पर ले जाया गया है।
विज्ञापन
योगेंद्र यादव ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि तमिलनाडु के तिरुवन्नमलाई जिले में हम 8-लेन मार्ग के खिलाफ किसानों के आंदोलन में शामिल होने के लिए उनके निमंत्रण पर आए थे, लेकिन हमें किसानों से मिलने से रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि इस दौरान पुलिस ने मेरा फोन छीन लिया, मेरे साथ मारपीट की गई और पुलिस वैन में धकेलने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
Tamil Nadu: Yogendra Yadav has been detained by police in Tiruvannamalai for protesting against the 8-lane Salem Chennai expressway. He has been taken to a nearby location along with other farmers who were protesting. (file pic) pic.twitter.com/Ww11KuMjZD
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 8, 2018