{"_id":"631cad2e5b0e4e7ae63fc6a0","slug":"formar-student-leader-anis-khans-brother-attacked-family-claims","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: पूर्व छात्र नेता अनीस खान के भाई पर हमला, परिवार का दावा- जान से मारने की मिल रही थी धमकी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: पूर्व छात्र नेता अनीस खान के भाई पर हमला, परिवार का दावा- जान से मारने की मिल रही थी धमकी
Sat, 10 Sep 2022 09:07 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हावड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हावड़ा
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 10 Sep 2022 09:07 PM IST
सार
परिवार ने कहा कि सलमान पर खान पर शुक्रवार रात को हमला किया गया और उनका एक अस्पताल में इलाज जारी है। सलमान खान की पत्नी ने दावा किया कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं और सुरक्षा की गुहार लगाने पर पुलिस इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हावड़ा जिले के अमता इलाके में पूर्व छात्र नेता अनीस खान के भाई पर हमला किया गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पीड़ित परिवार ने शनिवार को यह दावा किया। हमला उनके घर के पास ही किया गया है।
छात्र नेता रहे अनीस खान की मौत के बाद पश्चिम बंगाल में विभिन्न स्थानों पर व्यापक स्तर पर विरोध-प्रदर्शन हुए थे। परिवार ने कहा कि सलमान पर खान पर शुक्रवार रात को हमला किया गया और उनका एक अस्पताल में इलाज जारी है।
सलमान खान की पत्नी ने दावा किया कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं और सुरक्षा की गुहार लगाने पर पुलिस इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।
उन्होंने दावा किया, "सलमान, अनीस की मौत के मामले में न्याय के लिए पुलिस पर दबाव बनाए हुए थे। सत्तारूढ़ पार्टी (टीएमसी) के कुछ गुंडों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। हमने पुलिस को कई बार धमकी के बार में सूचित किया था लेकिन उन्होंने हमारी याचिका को नजरअंदाज किया।"
विज्ञापन
संपर्क करने पर हावड़ा पुलिस ने पुष्टि की कि उन्हें परिवार से हमले के बारे में शिकायत मिली थी। अनीस खान 13 फरवरी को अमता में अपने घर में मृत पाए गए थे। उनके पिता सलेम खान ने कलकत्ता उच्च न्यायालय में आरोप लगाया था कि उनके घर पहुंचे कुछ लोगों ने अनीस को छत पर फेंक दिया था जिसमें से तीन ने नागरिक स्वयंसेवक जैसी वर्दी पहनी हुई थी जबकि चौथा व्यक्ति पुलिस की वर्दी में था। सलीम खान ने मामले की सीबीआई जांच का अनुरोध किया था।
व्यापक विरोध के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा एक एसआईटी का गठन किया गया था और उच्च न्यायालय ने इसे दूसरे पोस्टमार्टम के लिए शव को निकालने की अनुमति दी थी।
जुलाई में एसआईटी ने हावड़ा की एक अदालत को सौंपे अपने अंतिम आरोपपत्र में हत्या की बात से इनकार किया था और कहा कि पूर्व छात्र नेता की मौत गिरने के कारण हुई थी। हालांकि, एसआईटी ने अमता पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी सहित पांच पुलिस कर्मियों को ड्यूटी में लापरवाही का दोषी ठहराया।