फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Forest guard shot dead by poachers in Odisha Similipal Tiger Reserve

Odisha: ओडिशा के टाइगर रिजर्व में वन रक्षक की गोली मारकर हत्या, जंगल में छिपे शिकारियों ने किया हमला

Tue, 23 May 2023 07:34 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारीपदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारीपदा Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 23 May 2023 07:34 PM IST
सार

पुलिस ने मंगलवार को जानकारी देते हुए कहा कि बिमल कुमार जेना ड्यूटी पर गश्त कर रहे थे इस दौरान उनका सामना शिकारियों से हुआ। 

विज्ञापन
Forest guard shot dead by poachers in Odisha Similipal Tiger Reserve
Bimal Kumar Jena - फोटो : Twitter

विस्तार

ओडिशा के मयूरभंज जिले के सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व में सोमवार देर रात शिकारियों के एक समूह ने एक 40 वर्षीय वन रक्षक बिमल कुमार जेना की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को जानकारी देते हुए कहा कि बिमल कुमार जेना ड्यूटी पर गश्त कर रहे थे इस दौरान उनका सामना शिकारियों से हुआ। 

विज्ञापन


शिकारीयों ने एक हिरण का शिकार किया था, बिमल कुमार जेना और अन्य वनकर्मियों को देखकर शिकारी भागने लगे, इसके बाद वनकर्मियों ने उनका पीछा किया और मौके से भागने के साथ ही शिकारियों ने कथित तौर पर वन रक्षक बिमल कुमार जेना पर फायरिंग कर दी और उनके सीने में जा लगी। गोली लगने से जेना की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


बिमल कुमार जेना को वन कर्मियों की एक टीम के साथ पीथाबाटा दक्षिण रेंज और रिजर्व की नवाना रेंज के बौंसाखल बीट में नियुक्त किया गया था। पुलिस ने कहा कि बिमल कुमार जेना को बारीपदा के पीआरएम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिमलीपाल टाइगर रिजर्व के क्षेत्र निदेशक प्रकाश चंद गोगिनेनी ने कहा कि घटना के बाद वन क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया गया है। वन रक्षक को मारने वाले शिकारी स्थानीय थे और नियमित रूप से जंगल में शिकार कर रहे थे। उनका अक्सर वन अधिकारियों के साथ टकराव होता था।

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि यह पहली बार है जब सिमिलिपाल में शिकारियों ने किसी वन रक्षक को गोली मारी है। वे अभी भी जंगल में छिपे हुए हैं। उन्होंने कहा कि घटना के सिलसिले में बंगरीपोशी पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद जेना के शव को सलबानी वन बंगले के पास शहीद चौकी ले जाया गया जहां वनकर्मियों ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी।


ओडिशा में मिली अवलोकितेश्वर पद्मपाणि की प्राचीन मूर्ति
इधर, कला एवं सांस्कृतिक विरासत के लिए भारतीय राष्ट्रीय न्यास (इनटैक) ने बताया कि ओडिशा के पुरी जिले के पिपली ब्लॉक में बौद्ध धर्म के देवता अवलोकितेश्वर पद्मपाणि की एक प्राचीन प्रतिमा मिली है। इसके पीछे शिलालेख हैं। लगभग 10 इंच ऊंची प्रतिमा बागेश्वरपुर गांव के रसमेश्वर शिव मंदिर के गर्भगृह से मिली है। मंदिर के पुजारी ने इसे वर्षों तक देवताओं के सिंहासन पर रखकर ध्यानी महादेव के रूप में इसकी पूजा-अर्चना की थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed