फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   forensic auditors to examine trail of home-buyers Rs 3,000 crore diverted by Amrapali Group

आम्रपाली के 3000 करोड़ दूसरी जगह निवेश करने का होगा फॉरेंसिक ऑडिट

Thu, 13 Dec 2018 04:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 13 Dec 2018 04:41 AM IST
विज्ञापन
forensic auditors to examine trail of home-buyers Rs 3,000 crore diverted by Amrapali Group
फाइल फोटो

सुप्रीम कोर्ट ने फॉरेंसिक आडिटरों को आम्रपाली द्वारा घर खरीदारों के करीब 3000 करोड़ रुपये शेयर बाजार में निवेश करने की जांच करने को कहा है। आरोप है कि आम्रपाली समूह ने अपनी सहायक कंपनियों के लिए ये शेयर खरीदे। समूह के सीएमडी अनिल शर्मा और निदेशक शिव प्रिया व अजय कुमार ने कोर्ट को खरीदारों के 1.55 करोड़ रुपये लौटा दिए हैं।

विज्ञापन


शीर्ष अदालत ने कंपनी द्वारा कोर्ट में जमा कराए गए कई खातों की गहन पड़ताल की और पूछा कि उन्होंने किस आधार पर वित्त वर्ष 2015-16, 16-17 और 2017-18 के लिए खाते तैयार किए। न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा और न्यायमूर्ति यू यू ललित की पीठ ने फॉरेंसिक ऑडिटरों को उन फ्लैटों की संख्या का पता लगाने को कहा, जो आम्रपाली समूह द्वारा ‘बेनामी’ संपत्ति हैं या जिन्हें दो बार या मामूली कीमत पर बुक किया गया है।
विज्ञापन


पीठ ने कर्ज वसूली ट्रिब्यूनल को आम्रपाली के ग्रेटर नोएडा स्थित पांच सितारा होटल टेक पार्क के मूल्यांकन करने और जनवरी के अंत तक उसे बेचने का निर्देश दिया। इससे पहले कोर्ट ने कंपनी के प्रमोटरों की लग्जरी कार और अन्य संपत्ति बेचने का आदेश दिया था। पीठ ने आम्रपाली के निदेशकों के परिजनों को सब लीज की इजाजत देने पर सवाल उठाया और पूछा कि खरीदारों के 3000 करोड़ रुपये कहां गए। पीठ ने इसके संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर दो फॉरेंसिक ऑडिटर पवन कुमार अग्रवाल और रवि भाटिया का पता लगाने का कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीठ ने ऑडिटरों से कहा कि समूह की नौ कंपनियों से संपदा निर्माण के नाम पर 2990 करोड़ से ज्यादा रुपये ले लिए गए और अपनी सहयोगी कंपनियों के लिए शेयर खरीदे गए। आपको पता लगाना है कि ये पैसे कहां गए और कितनी संपत्ति का निर्माण हुआ। इस मामले की अगली सुनवाई 16 जनवरी को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed