{"_id":"5de5b2118ebc3e54d5050315","slug":"foreign-students-wishing-to-study-in-india-must-pass-the-india-set-entrance-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में पढ़ने के इच्छुक विदेशी छात्रों को ‘इंडिया सेट’ प्रवेश परीक्षा से गुजरना होगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत में पढ़ने के इच्छुक विदेशी छात्रों को ‘इंडिया सेट’ प्रवेश परीक्षा से गुजरना होगा
Tue, 03 Dec 2019 06:27 AM IST
संजीव कुमार झा
सीमा शर्मा, अमर उजाला
सीमा शर्मा, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 03 Dec 2019 06:27 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
अगले साल से भारत में उच्च शिक्षा की पढ़ाई के इच्छुक विदेशी छात्रों को विश्वस्तरीय प्रवेश परीक्षा ‘इंडिया सेट’ से गुजरना होगा। अप्रैल 2020 में आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा में भाषा व तार्किक योग्यता की परख होगी। अभी इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी आदि में 12वीं के अंकों के आधार पर दाखिला मिल जाता था, पर अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन
अधिकारी के मुताबिक, हर देश की शिक्षा प्रणाली में अंतर है। इसलिए सभी देशों के छात्रों को एक समान लाभ देने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा शुरू की जा रही है। प्रवेश परीक्षा में जो पास करेगा, उसी को दाखिला मिलेगा। स्टडी इन इंडिया के तहत 30 देशों के छात्र भारत में पढ़ाई कर रहे हैं। जबकि सामान्य विश्वविद्यालयों में 80 से अधिक देशों के छात्र दाखिला लेते हैं।
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षा का जिम्मा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को
अधिकारी के मुताबिक, विदेशी छात्रों के लिए प्रवेश परीक्षा की जिम्मेदारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को मिलेगी। प्रवेश परीक्षा का पैटर्न तैयार करने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी और एडसिल की एक कमेटी बनाई गई है।
विज्ञापन