{"_id":"65f07927a14381214e0f5002","slug":"foreign-secretary-vinay-mohan-kwatra-given-extension-of-six-months-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"DoPT: विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा को मिला छह माह का सेवा विस्तार, अब अक्तूबर 2024 में होंगे सेवानिवृत्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
DoPT: विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा को मिला छह माह का सेवा विस्तार, अब अक्तूबर 2024 में होंगे सेवानिवृत्त
Tue, 12 Mar 2024 09:18 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 12 Mar 2024 09:18 PM IST
सार
DoPT: विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा को छह महीने का सेवा विस्तार दिया गया है। उनका कार्यकाल 31 अप्रैल को समाप्त होना था। लेकिन उससे पहले कार्यकाल को बढ़ाया गया है। अब वह 31 अक्तूबर को सेवानिवृत्त होंगे।
विज्ञापन
विनय मोहन क्वात्रा।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार ने विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ा दिया है। एक आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन
कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) की ओर अधिसूचना जारी की गई। जिसमें कहा गया कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के अधिकारी क्वात्रा की विदेश सचिव के रूप में सेवा में छह माह की अवधि के विस्तार को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
क्वात्रा 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने वाले थे। इसके साथ ही विदेश सचिव का कार्यकाल इस साल 31 अक्तूबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने सीआरपीएफ के महानिदेशक अंशुमान यादव के प्रतिनियुक्ति कार्यकाल 27 मई 2024 से दो साल की अवधि के लिए बढ़ाने के गृह मंत्रालय के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है।