फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Foreign Secretary Kwatra attends meeting in Paris on India-France-UAE cooperation

India-France-UAE Cooperation: विदेश सचिव क्वात्रा ने भारत-फ्रांस-यूएई सहयोग पर पेरिस में बैठक में भाग लिया

Tue, 07 Feb 2023 05:23 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 07 Feb 2023 05:23 AM IST
सार

विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया कि क्वात्रा ने तीन देशों के विदेश मंत्रियों द्वारा पिछले साल सितंबर में शुरू की गई भारत-फ्रांस-यूएई त्रिपक्षीय वार्ता की फोकल प्वाइंट्स’ बैठक में भाग लिया।

विज्ञापन
Foreign Secretary Kwatra attends meeting in Paris on India-France-UAE cooperation
भारत-फ्रांस-यूएई त्रिपक्षीय संवाद की बैठक के दौरान भारत के विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा और अन्य। - फोटो : PTI

विस्तार

विज्ञापन

विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने एक त्रिपक्षीय रूपरेखा के तहत रक्षा, ऊर्जा और पर्यावरण के क्षेत्रों में भारत, फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच सहयोग पर पेरिस में एक बैठक में भाग लिया। क्वात्रा पांच से सात फरवरी तक फ्रांस की यात्रा पर हैं।

विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया कि क्वात्रा ने तीन देशों के विदेश मंत्रियों द्वारा पिछले साल सितंबर में शुरू की गई भारत-फ्रांस-यूएई त्रिपक्षीय वार्ता की फोकल प्वाइंट्स’ बैठक में भाग लिया। तीनों देशों ने त्रिपक्षीय रूपरेखा के तहत चार फरवरी को रक्षा, ऊर्जा और प्रौद्योगिकी समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए एक महत्वाकांक्षी रोडमैप जारी किया था।

विज्ञापन


रोडमैप को विदेश मंत्री एस जयशंकर, उनके फ्रांसीसी समकक्ष कैथरीन कोलोना और संयुक्त अरब अमीरात के शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान के बीच फोन पर बातचीत के दौरान अंतिम रूप दिया गया था। टेलीफोन पर बातचीत के बाद एक संयुक्त बयान भी जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने कहा कि विदेश मंत्रियों द्वारा अपनाए गए रोडमैप के अनुवर्ती के रूप में, रक्षा, ऊर्जा और पर्यावरण, नवाचार और लोगों से लोगों के आदान-प्रदान के क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए व्यावहारिक कदमों पर चर्चा हुई। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि वे त्रिपक्षीय रूपरेखा पर संपर्क में रहने एवं नियमित रूप से इस पर प्रगति की समीक्षा करने के लिए सहमत हुए।

भारत, फ्रांस ने परमाणु क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की
भारत और फ्रांस ने सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों में अपने सहयोग की व्यापक समीक्षा की जिसमें परमाणु ऊर्जा, व्यापार और दोनों देशों के लोगों के बीच आदान-प्रदान शामिल है। दोनों पक्षों ने पेरिस में विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा और फ्रांस के विदेश मंत्रालय की महासचिव ऐनी-मैरी देस्कोत्स के बीच बातचीत के दौरान सहयोग का जायजा लिया।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्षों ने जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा क्षेत्र सहित वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की। मंत्रालय ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने भारत की जी20 की अध्यक्षता, यूक्रेन में संघर्ष और अफगानिस्तान में सुरक्षा स्थिति जैसे समसामयिक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। बयान में कहा गया है कि दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों में प्रगति की समीक्षा की, जिसमें दोनों देशों के बीच विभिन्न संस्थागत संवाद तंत्र, असैन्य परमाणु क्षेत्र आदि शामिल हैं।


विदेश मंत्रालय ने कहा कि क्वात्रा ने यूरोप और विदेश मामलों की फ्रांस की मंत्री कैथरीन कॉलोना से भी मुलाकात की। विदेश सचिव ने फ्रांस के राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार इमैनुएल बोने और फ्रांसीसी वित्त विभाग के महानिदेशक इमैनुएल मौलिन से भी मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed