फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   foreign politician can not give such opinions on Indian political leaders, says sanjay raut

राहुल गांधी पर ओबामा के नजरिए को लेकर भड़की शिवसेना, राउत ने दागे सवाल

Sun, 15 Nov 2020 05:32 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 15 Nov 2020 05:32 AM IST
विज्ञापन
foreign politician can not give such opinions on Indian political leaders, says sanjay raut
शिवसेना सांसद संजय राउत - फोटो : ANI

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपनी किताब में राहुल गांधी के बारे में लिखे जाने पर देश में सियासी हंगामा मचा हुआ है। कांग्रेस से लेकर उसके सहयोगी दल भी बराक ओबामा के संस्मरण का विरोध कर रहे है।

विज्ञापन


वहीं इस पर महाराष्ट्र कांग्रेस की सहयोगी पार्टी शिवसेना के नेता संजय राउत ने ओबामा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, एक विदेशी राजनीतिज्ञ भारतीय राजनीतिक नेताओं पर ऐसी राय नहीं दे सकता है। जैसे हम नहीं कह सकते कि ट्रंप पागल हैं। साथ ही कहा, ओबामा भारत के बारे में कितना जानते हैं? 
विज्ञापन

 


ये है मामला

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपनी आत्मकथा 'ए प्रॉमिस्ड लैंड' में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जिक्र किया है। उन्होंने अपनी किताब में कांग्रेस नेता को नर्वस और कम योग्यता वाला बताया है। 


आपको बता दें, बराक ओबामा जब सत्ता में आए थे तब राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष थे। ओबामा का आखिरी दौरा दिसंबर 2017 में हुआ था, उस वक्त राहुल गांधी से बराक ओबामा की मुलाकात हुई थी। तब राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था कि ओबामा से मुलाकात शानदार रही।


वहीं बराक ओबामा ने अपनी आत्मकथा 'ए प्रॉमिस्ड लैंड' में  भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जिक्र भी किताब में किया है। उन्होंने मनमोहन सिंह को शांत और ईमानदार बताया है। साथ ही किताब में सोनिया गांधी का भी जिक्र किया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed