फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Foreign Ministry responded and says, OIC has no right to interfere in India's internal affairs

विदेश मंत्रालय की दो टूक, ओआईसी को भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप का कोई अधिकार नहीं

Thu, 25 Jun 2020 11:32 PM IST
Rajeev Rai पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 25 Jun 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Foreign Ministry responded and says, OIC has no right to interfere in India's internal affairs
Anurag Srivastava, MEA - फोटो : ANI (File)

भारत ने जम्मू-कश्मीर पर चर्चा के लिए इस्लामिक सहयोग संगठन के एक संपर्क समूह की बैठक को लेकर निशाना साधा और स्पष्ट रूप से कहा कि संगठन को देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है। पाकिस्तान ने सोमवार को ओआईसी से अनुरोध किया था कि वह कश्मीर मुद्दा सुलझाने के लिए अपनी कोशिशें तेज करे।

विज्ञापन


पाकिस्तान के विदेश विभाग के अनुसार, ‘पाकिस्तान के अनुरोध’ पर आयोजित ‘जम्मू-कश्मीर पर ओआईसी के संपर्क समूह’ की ऑनलाइन बैठक में उसके विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने उक्त टिप्पणी की।
विज्ञापन


ओआईसी संपर्क समूह में चर्चा के बारे में सवाल करने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, ‘इस मुद्दे पर हमारा रुख हमेशा एक समान रहा है, उसमें कभी कोई अस्पष्टता नहीं रही है। ओआईसी का केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर सहित भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘हमने अतीत में भी दोहराया है कि ओआईसी को भारत के संबंध में अवांछित संदर्भ देने से बचना चाहिए।’

संयुक्त राष्ट्र के बाद दुनिया के दूसरा सबसे बड़ा संगठन ओआईसी अकसर पाकिस्तान का समर्थन करता है और कश्मीर के मुद्दे पर इस्लामाबाद का साथ देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed