फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Foreign ministry declared Passport will no longer be used as an valid address proof

अब एड्रेस प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल नहीं होगा पासपोर्ट, जल्द दिखेगा नए रूप में

Fri, 12 Jan 2018 06:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 12 Jan 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
Foreign ministry declared Passport will no longer be used as an valid address proof
भारतीय पासपोर्ट
पासपोर्ट जल्द ही पते के मान्य प्रमाण के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा। विदेश मंत्रालय ने घोषणा की है कि पासपोर्ट का आखिरी पन्ना अब नहीं छापा जाएगा। भारतीय पासपोर्ट के आखिरी पन्ने पर पिता या कानूनी अभिभावक, माता, पति या पत्नी और पते की जानकारी होती है। 
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की तीन सदस्यीय समिति की रिपोर्ट के बात यह फैसला लिया गया है। मंत्रालय की यह समिति पासपोर्ट में पिता के नाम को हटाए जाने के मांगों की जांच कर रही थी।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि रिपोर्ट को मंजूरी मिल गई है। नए पासपोर्ट में आखिरी पन्ना खाली रहेगा। यह जानकारी विदेश मंत्रालय के पास रहेगी इसलिए इसका सरकार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया, 'चूंकि अब पासपोर्ट के आखिरी पन्ने की छपाई नहीं होगी, ईसीआर (जिनके लिए उत्प्रवासन जांच जरुरी है) वाले पासपोर्ट धारकों को नारंगी पासपोर्ट जैकेट के साथ पासपोर्ट जारी किया जाएगा और गैर-ईसीआर वाले लोगों को नीला पासपोर्ट ही जारी किया जाएगा।' 


अभी पासपोर्ट तीन रंगों में जारी किए जाते हैं। सरकारी अधिकारियों के पास सफेद पासपोर्ट होता है, राजनयिकों को लाल पासपोर्ट जारी किए हैं और अन्य सभी लोगों को नीला पासपोर्ट मिलता है। 

नए पासपोर्ट नासिक स्थित भारतीय सुरक्षा प्रेस तैयार करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed