फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Foreign Minister Sushma Swaraj on attack on Nigerians in Rajya Sabha

संसद में गूंजा नाइजीरियाई छात्रों पर हमले का मुद्दा, भारतीय राजदूत को समन

Thu, 30 Mar 2017 03:18 PM IST
amarujala.com- presented by: अजय कुमार सिंह
amarujala.com- presented by: अजय कुमार सिंह Updated Thu, 30 Mar 2017 03:18 PM IST
विज्ञापन
Foreign Minister Sushma Swaraj on attack on Nigerians in  Rajya Sabha
फाइल फोटो

अफ्रीकी मूल के लोगों पर हो रहे नस्लीय हमलों का मुद्दा आज संसद में भी गूंजा। राज्यसभा में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के सांसदों ने इस मुद्दों को उठाया। कांग्रेस के सांसद और वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा कि अफ्रीकी छात्रों पर हुए हमले नस्लभेदी थे। वहीं विदेश मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि अभी ये कहना उचित नहीं होगा कि ये हमला नस्लभेदी थे। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच के बाद ही ये बात साफ हो पाएगी।

विज्ञापन


विदेश मंत्री ने कहा कि घटना के बाद से ही केन्द्र और वहां की राज्य सरकार हालात पर नजर बनाए हुई है। उन्होंने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष कार्रवाई के ल‌िए यूपी के सीएम योगी आद‌ित्यनाथ ने पूर्ण भरोसा द‌िलाया है। इसके साथ ही उन्होंने इस मामले में र‌िपोर्ट भी मांगी है। 
विज्ञापन

 

वहीं नाइजीरिया में मीडिया की खबरों के मुताबिक, नाइजीरिया सरकार ने भारतीय राजदूत को समन भेजा है। वहीं मामले की पड़ताल के लिए नाइजीरिया दूतावास से तीन सदस्यों का दल मंगलवार को कासना कोतवाली भी भेजा था। यहां उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

गौरतलब है कि ग्रेटर नोएडा के ग्रेनो के एनएसजी सोसायटी में रहनेवाला मनीष घर के सामने से गायब हो गया था। अगले दिन वह नशे की हालत में घर लौटा। खून की उल्टियां होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले पांच नाइजीरियाई युवकों पर अपहरण कर नशीले इंजेक्शन देने का आरोप लगाया और उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया। उसके बाद मामला तूल पकड़ते गया।

वहीं H1B वीजा पर सुषमा स्वराज ने कहा कि अभी तक किसी नीति की घोषणा नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी प्रशासन से लगातार संपर्क में हैं। सुषमा ने कहा कि अभी तक किसी भारतीय ने नौकरी नहीं गंवाई है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed