{"_id":"65740cddb739a8a9c40ebf76","slug":"foreign-minister-s-jaishankar-intracts-with-indian-students-in-dubai-on-viksit-bharat-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dubai: 'भारत की तरक्की दुनिया को दिखाना जरूरी', दुबई में भारतीय छात्रों और युवाओं से बोले एस जयशंकर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Dubai: 'भारत की तरक्की दुनिया को दिखाना जरूरी', दुबई में भारतीय छात्रों और युवाओं से बोले एस जयशंकर
Sat, 09 Dec 2023 12:14 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 09 Dec 2023 12:14 PM IST
सार
विदेश मंत्री ने कहा कि विदेशों में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों का प्रभाव अपने परिवार या किसी छोटे समूह तक सीमित नहीं है बल्कि यह अन्य लोगों से मिलते हैं और भारत के बारे में उनके विचारों को आकार देते हैं।
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस. जयशंकर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दुबई में भारतीय छात्रों और युवा उद्यमियों और नौकरीपेशा लोगों से मुलाकात की। इस दौरान विदेश मंत्री ने कहा कि विदेश में रहने वाले भारतीयों से अपील की कि वह दुनिया के सामने देश की तरक्की वाली तस्वीर पेश करें और दुनिया को बताएं कि भारत किस तरह से आगे बढ़ रहा है और क्या बदलाव हो रहे हैं।
क्या बोले भारतीय विदेश मंत्री
विदेश मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आज विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित करेंगे। इस पहल के जरिए देशवासियों को पिछले 10 सालों में हुई तरक्की के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही उन्हें समझाया जाएगा कि देश ने क्या प्रगति की है। जब हम विकसित भारत की बात करते हैं तो हम नए भारत के बारे में बात करते हैं। विदेश मंत्री ने कहा कि जब भी आप ये सब नारे सुनते हैं तो हो सकता है कि आप इसके लाभार्थी ना हों, यह फायदे असल में उन लोगों को मिलेंगे जो इसके असल में जरूरतमंद हैं, लेकिन इसका दूसरा पहलू भी है। यह पहलू है चंद्र मिशन, सबसे तेजी से 5जी तकनीक को भारत में लागू करना, कोवैक्सिन यह भी विकसित भारत बना रहे हैं।'
विज्ञापन
विदेश मंत्री ने कहा कि 'इन सब चीजों का पता होना बेहद अहम है, खासकर उन लोगों के लिए जो विदेशों में पढ़ रहे हैं। आपका प्रभाव अपने परिवार या किसी छोटे समूह तक सीमित नहीं है बल्कि आप अन्य लोगों से मिलते हैं और भारत के बारे में उनके विचारों को आकार देते हैं। यह बेहद जरूरी है कि भारत कैसे तरक्की कर रहा है, इसकी जानकारी दुनिया को भी देना अहम है।'

#WATCH | External Affairs Minister Dr S Jaishankar interacts with Indian students and young professionals in Dubai; says "When you look at the CoWIN portal, Covaxin, when you look at the 5G and Chandrayaan, this is also Viksit Bharat. I feel it's important, especially for those… pic.twitter.com/YmBmeiokuG
— ANI (@ANI) December 9, 2023