{"_id":"610868a0f155713d5c0ebd90","slug":"foreign-minister-jaishankar-may-attend-swearing-of-iran-new-president-ebrahim-raisi","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभावना: ईरान के नए राष्ट्रपति राइसी के शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते हैं विदेश मंत्री जयशंकर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संभावना: ईरान के नए राष्ट्रपति राइसी के शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते हैं विदेश मंत्री जयशंकर
Tue, 03 Aug 2021 03:20 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 03 Aug 2021 03:20 AM IST
सार
- भारत और ईरान के बदलते संबंध के बारे में जानकार शख्स ने दी जानकारी
- इब्राहिम राइसी ने जून में भारी बहुमत से जीता था राष्ट्रपति चुनाव
विज्ञापन
एस जयशंकर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर अफगानिस्तान में बदलते हालात के बीच 5 अगस्त को तेहरान में नवनिर्वाचित ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम राइसी के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करने की संभावना है।
विज्ञापन
भारत और ईरान के बदलते संबंध के बारे में जानकार शख्स ने सोमवार को यह जानकारी दी। राइसी को ईरान का कट्टरपंथी नेता माना जाता है। वह शीर्ष नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के करीबी हैं। उन्होंने जून में भारी बहुमत से राष्ट्रपति चुनाव जीता था।
विज्ञापन
भारत ने पहले ही इस आयोजन के लिए ईरान द्वारा निमंत्रण स्वीकार किया है, इसमें कई देशों के नेताओं और प्रतिनिधियों के भाग लेने की संभावना है। संकेत साफ है कि अमेरिकी प्रतिबंधों की वजह से ईरान के साथ पिछले तीन वर्षों से ईरान के साथ रिश्तों को लेकर उदासीन रहे भारत का रवैया बदल सकता है।
विज्ञापन