फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   foreign intelligence agency could be behind the killing of a spy in Tihar jail!

तिहाड़ जेल में बंद जासूसी के आरोपी को मारने के पीछे किसी विदेशी खुफिया एजेंसी का हाथ तो नहीं!

Wed, 13 Nov 2019 07:03 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 13 Nov 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
foreign intelligence agency could be behind the killing of a spy in Tihar jail!
Tihar jail - फोटो : For Refernce Only
तिहाड़ जेल में बंद जासूसी के आरोपी को मारने के पीछे किसी विदेशी खुफिया एजेंसी का हाथ तो नहीं है, जांच के दौरान यह भी एक अहम तथ्य रहेगा। भारतीय एजेंसियां भी अपने स्तर पर इसका पता लगा रही हैं। दिल्ली पुलिस की प्रारंभिक जांच कहती है कि आरोपी मुकेश चोपड़ा (64) कथित तौर पर चीन के लिए जासूसी कर रहा था। कनाडा में रह रहे मुकेश के पास अमेरिका की भी नागरिकता थी।
विज्ञापन


चूंकि वह भारतीय सेना में पूर्व अफसर रह चुका था, इसलिए कई विदेशी खुफिया एजेंसियां उसके संपर्क में बताई गई हैं। हालांकि इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच शुरु हो गई है, लेकिन भारतीय एजेंसियां जैसे दिल्ली पुलिस और स्पेशल के गले यह बात नहीं उतर रही है कि आरोपी ने तिहाड़ जेल में आत्महत्या की है। ऐसा संदेह है कि वह किसी विदेशी खुफिया एजेंसी का निशाना तो नहीं बन गया।

विज्ञापन

दिल्ली कैंट में घुसने की कर रहा था कोशिश

बता दें कि आरोपी मुकेश चोपड़ा पिछले कुछ सालों से कनाडा में रह रहा था। कुछ दिन पहले ही वह हांगकांग के रास्ते एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली आया था। उसका एक भाई वसंत कुज इलाके में रहता है और वह उसी के पास ठहरा था। बीते दो नवंबर को दिल्ली कैंट यानी सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने पर सेना के जवानों ने उसे पकड़ लिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से जब चार मोबाइल फोन, पुस्तकें और कुछ दस्तावेज बरामद किए, तो उस पर जासूसी का शक हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व खुफिया एजेंसियों ने उससे पूछताछ की। बाद में यह केस दर्ज किया गया कि आरोपी ने दिल्ली कैंट एरिया में डिपार्टमेंट ऑफ मानेक शॉ सेंटर की लाइब्रेरी में घुसकर किताबें चोरी की हैं। सीसीटीवी फुटेज में भी इसकी पुष्टि हुई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने उसे दो दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की। जिसके बाद उसे तिहाड़ जेल भेज दिया गया।

पहली मंजिल से लगाई छलांग

जेल अधिकारियों के मुताबिक पिछले गुरुवार की सुबह वह जेल की पहली मंजिल से संदिग्ध हालात में गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई। जेल का स्टाफ उसे इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में ले गया। हालांकि इस बारे में जेल प्रशासन और आरोपी के परिजनों की तरफ से कही गई कुछ बातों में विरोधाभास देखने को मिला है। परिजनों का कहना था कि मुकेश को निकटवर्ती अस्पताल में न ले कर सीधे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करा दिया गया, जहां शाम सात बजे उसने दम तोड़ दिया।

जेल प्रशासन का कहना है कि आरोपी ने पहली मंजिल से छलांग लगाई थी। हैरानी की बात यह है कि सेना का पूर्व अफसर जो जासूसी के चलते पुलिस की हिरासत में था, उसे जेल में इतने सामान्य तरीके से क्यों रखा गया। उसे जेल के स्पेशल सेल में रखा जाना चाहिए था। वह पहली मंजिल पर कैसे पहुंच गया, ऐसे कई सवालों का जवाब मजिस्ट्रेट जांच के बाद सामने आएगा।

विदेशी खुफिया एजेंसियों का हाथ होने की आशंका

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और खुफिया एजेंसी के सूत्रों की मानें तो आरोपी मुकेश चोपड़ा चीन के लिए जासूसी कर रहा था। उसके संबंध कथित तौर पर अमेरिकी एजेंसी के साथ भी हो सकते हैं। हालांकि वह कनाडा में रह रहा था, लेकिन उसके पास अमेरिकी नागरिकता भी बताई गई है। दिल्ली छावनी क्षेत्र से उसने जो महत्वपूर्ण किताब चुराई, वह भारत और चीन की सैन्य जानकारी को लेकर थी।

चूंकि आरोपी पहले भारतीय सेना का अधिकारी रह चुका है, इसलिए स्पेशल सेल और खुफिया एजेंसियों ने उससे गहन पूछताछ की थी। उसके पास चीन को लेकर क्या जानकारी थी या उसने कथित तौर पर भारतीय सेना से संबंधित कौन से दस्तावेज चीन को दिए हैं, आदि बातें जांच का विषय बनीं।

परिवार का दावा नहीं मिली कोई गैर-कानूनी चीज

अब मजिस्ट्रेट जांच के दौरान यह भी पता लगाया जाएगा कि चीन और अमेरिका की किसी एजेंसी ने तो उसे अपना निशाना नहीं बनाया है। यह भी संभावना है कि उसे किन्हीं दो विदेशी एजेंसियों ने टारगेट किया हो या फिर वह स्वदेशी एजेंसी के रडार पर आ गया हो। आरोपी पिछले एक दशक में करीब 14 बार भारत आया था। उसके पास से मिले दस्तावेजों पर चीनी अधिकारियों के नाम और नंबर लिखे हैं। आरोपी के कब्जे से तीस हजार यूएस डॉलर भी मिले हैं।



उसके संबंध भारतीय सेना के कुछ अधिकारियों से भी बताए गए हैं। खैर, जांच के दौरान इन सब बातों पर गौर किया जाएगा। दूसरी तरफ मुकेश के परिवार वालों बताते हैं कि उसके पास कोई गैर-कानूनी वस्तु नहीं मिली है। मानेक शॉ सेंटर का उसके पास कार्ड था, वह उसे रिन्यू करा रहा था। उसके पास मिले तमाम दस्तावेज या किताबें ऑनलाइन उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed