{"_id":"5fc13d238ebc3e9c03341b42","slug":"foreign-envoys-to-visit-pune-on-4-december-cancelled","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्रः वैक्सीन की समीक्षा के लिए आने वाले विदेशी राजनयिकों का पुणे दौरा रद्द","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्रः वैक्सीन की समीक्षा के लिए आने वाले विदेशी राजनयिकों का पुणे दौरा रद्द
Fri, 27 Nov 2020 11:30 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, पुणे
पीटीआई, पुणे
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 27 Nov 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौ देशों के राजनयिकों और राजदूतों का कोरोना वायरस का टीका बना रही पुणे की दो दवा कंपनियों का दौरा रद्द हो गया है। यह जानकारी शुक्रवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। राजनयिक चार दिसंबर को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया तथा जिनोवा बायोफार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड का दौरा करने वाले थे।
विज्ञापन
पुणे के जिलाधिकारी राजेश देशमुख ने कहा कि हमें बताया गया है कि चार दिसंबर का दौरा रद्द हो गया है। पहले यह दौरा 27 नवंबर को होने वाला था लेकिन इसे फिर चार दिसंबर कर दिया गया। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कोविड-19 का टीका बनाने के लिए दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के साथ साझीदारी की है।
विज्ञापन