फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Forbes List 2018: Paytm founder Vijay Shekhar Sharma youngest Indian billionaire

नोटबंदी से Paytm संस्थापक को जबरदस्त फायदा, फोर्ब्स लिस्ट में बने सबसे युवा भारतीय अरबपति

Wed, 07 Mar 2018 07:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 07 Mar 2018 07:37 PM IST
विज्ञापन
 Forbes List 2018: Paytm founder Vijay Shekhar Sharma youngest Indian billionaire
Vijay Shekhar Sharma
फोर्ब्स ने गुरुवार को 2018 की दुनियाभर के अरबपतियों की लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में सबसे खास बात यह है कि इसमें मशहूर वॉलेट पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा (39) को सबसे युवा भारतीय अरबपति के तौर पर शामिल किया गया है। शर्मा लिस्ट में 1,394 वें पायदान पर हैं और उनकी कुल संपत्ति 1.7 अरब डॉलर है।
विज्ञापन


बता दें कि नोटबंदी के ऐलान के बाद पेटीएम को जबरदस्त फायदा पहुंचा। फोर्ब्स ने भी कहा है कि नोटबंदी का पेटीएम को जबरदस्त फायदा पहुंचा है। 

इस साल दुनिया भर के कुल 2043 अरबपतियों को इस सूची में शामिल किया गया है जिनकी कुल संपत्ति 9.1 ट्रिलियन डॉलर आंकी गई है। भारत के 121 अरबपतियों की कुल संपत्ति 440.1 अरब डॉलर है। पिछले साल के मुकाबले इसमें 114.6 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

मुकेश अंबानी फिर चोटी पर

 Forbes List 2018: Paytm founder Vijay Shekhar Sharma youngest Indian billionaire
40 अरब डॉलर (लगभग 25.6 खरब रुपये) की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी फिर चोटी पर बने हुए हैं। ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल्स की दुनिया की अग्रणी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की संपत्ति में 2017 के मुकाबले 16.9 अरब डॉलर (लगभग 10.88 खरब रुपये) की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके दम पर वे दुनिया भर के अरबपतियों की सूची में 19वें नंबर पर पहुंच गए हैं। 2017 में 23.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ वे 33वीं पोजीशन पर थे।

अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस 112 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर शख्स घोषित किए गए हैं। उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को पछाड़कर यह शीर्ष स्थान हासिल किया है। गेट्स की संपत्ति 90 अरब डॉलर आंकी गई है। तीसरे नंबर पर वारेन बुफे हैं जिनकी संपत्ति 84 अरब डॉलर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed