{"_id":"5a7ad46d4f1c1b805a8b875b","slug":"for-the-political-alliance-congress-can-contact-with-npf-in-nagaland","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगालैंड में गठजोड़ के लिए एनपीएफ से संपर्क साध सकती है कांग्रेस ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नगालैंड में गठजोड़ के लिए एनपीएफ से संपर्क साध सकती है कांग्रेस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 07 Feb 2018 03:56 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा
नगालैंड में 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस कुछ सीटों पर अनौपचारिक गठजोड़ के लिए नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) से संपर्क साध सकती है। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
बता दें कि 60 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को 23 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। वहीं सत्तारूढ़ एनपीएफ भी 58 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। भाजपा पहले ही नव-गठित नगालैंड डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के साथ गठजोड़ कर चुकी है और 20 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। समझौते के तहत पूर्व मुख्यमंत्री एन. रियो के नेतृत्व वाली एनडीपीपी राज्य में 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि बुधवार है जबकि 12 फरवरी तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर कांग्रेस के एक नेता ने कहा, ‘हम नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन के खिलाफ कुछ सीटों पर अनौपचारिक तालमेल के लिए एनपीएफ के नेताओं से संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं।’
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि अभी एक हफ्ते पहले तक कांग्रेस सहित करीब हर राजनीतिक दलों ने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के खिलाफ एकजुट होने का फैसला किया था। सियासी दलों ने यह फैसला राज्य के नगा संगठनों की उस मांग पर लिया था जिसमें सबसे पहले नगा राजनीतिक मसले के समाधान की बात कही गई थी। हालांकि विभिन्न राजनीति दलों द्वारा चुनाव लड़ने के फैसले से उक्त अनिश्चितता लगभग खत्म हो गई है।
विज्ञापन