{"_id":"5e24db1b8ebc3e4afc089380","slug":"for-the-first-time-after-1932-mumbai-will-get-mounted-traffic-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"1932 के बाद पहली बार मुंबई को मिलेगी घुड़सवार ट्रैफिक पुलिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
1932 के बाद पहली बार मुंबई को मिलेगी घुड़सवार ट्रैफिक पुलिस
Mon, 20 Jan 2020 04:23 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 20 Jan 2020 04:23 AM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई को 88 साल के अंतराल के बाद पहली बार घुड़सवार ट्रैफिक पुलिस की यूनिट मिलने जा रही है। शिवाजी पार्क में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के बाद घोड़ों को ट्रैफिक व्यवस्था और भीड़ को नियंत्रित करने में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बताया कि घुड़सवार ट्रैफिक पुलिस यूनिट को 1932 में महानगर में बढ़ते वाहनों की वजह से हटा दिया गया था। आज मुंबई पुलिस के पास आधुनिक गाड़ियां और दो पहिया वाहन हैं। बावजूद इसके भीड़भाड़ वाले इलाकों में अपराध को रोकने और इस पर नजर रखने में घुड़सवार पुलिस यूनिट कारगर साबित हो सकती है।
विज्ञापन
आजादी के बाद पहली बार मुंबई में घुड़सवार पुलिस यूनिट को तैनात किया जाएगा। गृह मंत्री देशमुख का मानना है कि एक घुड़सवार पुलिस 30 जवानों के बराबर होता है।
विज्ञापन