फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   for nomination of Vice president candidate venkaiah naidu leaves from home in delhi

वेंकैया नायडू ने किया उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन, मोदी-शाह और आडवाणी मौजूद

Tue, 18 Jul 2017 11:56 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Tue, 18 Jul 2017 11:56 AM IST
विज्ञापन
for nomination of Vice president candidate venkaiah naidu leaves from home in delhi

एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बने वेंकैया नायडू अपना नॉमिनेशन फाइल कर दिया है। इस बीच नामांकन करने के दौरान उनके साथ पीएम मोदी और बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी समेत कई नेता मौजूद रहे। 

विज्ञापन

 
नामांकन करने से पहले नायडू ने लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात की थी।

वहीं विपक्षी उम्मीदवार गोपाल कृष्ण गांधी का कहना है कि देश में विपक्ष काफी मजबूत है। उन्होंने कहा कि 18 पार्टियों ने उन्हें पद की दावेदारी के लिए खड़ा किया है।

 
उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू को अपना उम्मीदवार घोषित किया। बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। इससे पहले बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद थे। बैठक में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने नायडू के नाम का प्रस्ताव रखा, जिस पर तमाम नेताओं ने अपनी सहमति जताई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed