{"_id":"593129664f1c1b7508bdc9d0","slug":"for-good-monsoon-karnataka-government-will-be-spend-around-20-lakh-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के लिए इंद्र देव को खुश करने में जुटी सरकार, हवन में खर्च होंगे 20 लाख","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बारिश के लिए इंद्र देव को खुश करने में जुटी सरकार, हवन में खर्च होंगे 20 लाख
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Fri, 02 Jun 2017 02:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहतर मॉनसून के लिए लोग इंद्र देव को खुश करने की हर कोशिश करते हैं, फिर वो चाहे पूजा का या हवन का सहारा ले। अजीब तो तब लगता है जब राज्य सरकार ऐसे तरीकों को अपनाने पर आ जाए। दरअसल, कर्नाटक सरकार की ओर से बेहतर बारिश के लिए करीब 20 लाख रुपये हवन के लिए खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
लगातार तीन साल से सूखे की मार झेल रहे कर्नाटक को इस बार भी इन गंभीर हालातों का सामना न करना पढ़े, इसलिए सरकार हर कोशिश कर रही है। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक कर्नाटक सरकार की ओर से चलाए जा रहे कृष्णा और कावेरी सिंचाई विभाग की ओर से शुक्रवार और रविवार को हवन का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
जल मंत्री एमबी पाटिल, पुणे के महाबलेश्वर में होने वाली पहले हवन में खुद शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गंगा पूजा, गोदावरी पुष्करनी और दूसरी नदियों की पूजा में करोड़ों रुपये खर्चे जाते हैं, अगर ये हवन किया जा रहा है तो इसमें गलत क्या है? उन्होंने कहा कि दोनों हवन के लिए ज्यादा से ज्यादा 10-10 लाख रुपये तय किए गए हैं, लेकिन इसमें मुश्किल से 4-5 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
चौंका देने वाली बात है कि सीएम सिद्दारमैया से जब पूजा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे इन सब में नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा कि आप पूजा करवा कर बारिश नहीं करवा सकते, अगर ये कोई मंत्री करवा रहा है, तो ये अभी तक ये मुद्दा मेरे पास नहीं आया है। इस पूजा में पंडाल, पुजारी, सामग्री और प्रसाद पर ये खर्चा होने वाला है।