{"_id":"67388f9e66121d05370e5ff2","slug":"for-decades-president-used-to-inaugurate-trade-fair-at-pragati-maidan-now-event-is-limited-to-ministers-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Trade Fair: प्रगति मैदान में दशकों तक राष्ट्रपति करते रहे 'ट्रेड फेयर' का शुभारंभ, अब मंत्रियों तक सिमटा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Trade Fair: प्रगति मैदान में दशकों तक राष्ट्रपति करते रहे 'ट्रेड फेयर' का शुभारंभ, अब मंत्रियों तक सिमटा
Sat, 16 Nov 2024 05:57 PM IST
राहुल कुमार
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Sat, 16 Nov 2024 05:57 PM IST
सार
Delhi Trade Fair: इस बार के ट्रेड फेयर का उद्घाटन, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए किया है। इस दफा 11 देश, ट्रेड फेयर में भाग ले रहे हैं। इनमें चीन, मिश्र, ईरान, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, स्वीडन, तुर्किये, ट्यूनीशिया, लेबनान, किर्गिस्तान और यूएई शामिल है।
विज्ञापन
इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
'प्रगति मैदान', जिसे अब 'भारत मंडपम' कहा जाता है। यह देश का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर भी है। दशकों से यहां पर 'इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर' का आयोजन हो रहा है। इस साल 43वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का शुभारंभ 14 नवंबर को हुआ है और यह 27 नवंबर तक चलेगा। खास बात है कि 2017 तक इस व्यापार मेले का उद्घाटन, राष्ट्रपति करते रहे हैं, लेकिन 2018 में दशकों से जारी यह परंपरा टूट गई। आखिरी बार 2017 में 37वें ट्रेड फेयर का उद्घाटन तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया था, जबकि समारोह की अध्यक्षता तत्कालीन वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने की थी।
इस बार के ट्रेड फेयर का उद्घाटन, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए किया है। इस दफा 11 देश, ट्रेड फेयर में भाग ले रहे हैं। इनमें चीन, मिश्र, ईरान, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, स्वीडन, तुर्किये, ट्यूनीशिया, लेबनान, किर्गिस्तान और यूएई शामिल है। इस वर्ष की थीम, '2047 तक विकसित भारत' तय की गई है। उद्घाटन के अवसर पर पीयूष गोयल ने कहा, भारत को वैश्विक व्यापार केंद्र के रूप में उभरने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। उन्होंने कहा, सरकार मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, लखनऊ, वाराणसी और नोएडा में भी ऐसे मेले आयोजित करने के मकसद से विश्व स्तरीय सुविधाएं विकसित करने के लिए काम कर रही है।
मेले का आयोजन लगभग 1,07,000 वर्ग मीटर के सकल क्षेत्र में फैला है। इस मेले में भारत और विदेशों के 3,500 से अधिक प्रदर्शक भाग ले रहे हैं। बतौर गोयल, यह घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए एक समेकित बिंदु के रूप में कार्य करता है। यह व्यापार-से-व्यवसाय (बी2बी) और व्यवसाय-से-उपभोक्ता (बी2सी) जुड़ाव को बढ़ावा देता है। भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 2024 संस्कृति, व्यापार और नवाचार का प्रतिनिधित्व करता है, जो भारत की औद्योगिक शक्ति और उद्यमशीलता की भावना की प्रदर्शित करता है।
विज्ञापन
गत वर्ष ट्रेड फेयर का उद्घाटन, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल व सोम प्रकाश ने किया था। साल 2022 में ट्रेड फेयर का उद्घाटन केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने किया था। वर्ष 2021 में ट्रेड फेयर का उद्घान दो साल के अंतराल के बाद हुआ था। उस साल भी मेले का शुभारंभ केंद्रीय उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने किया था। कोरोना संक्रमण के चलते 2019 व 2020 में ट्रेड फेयर आयोजित नहीं हुआ था। वहीं 2018 में ट्रेड फेयर का उद्घाटन, केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा और वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सीआर चौधरी ने किया था। 2017 में 37वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का उद्घाटन, तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया था। उस दौरान व्यापार मेले के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने की थी।
2016 में 36वें ट्रेड फेयर का उद्घाटन तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने किया था। तत्कालीन वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण ने उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता की थी। 2015 में 35वें इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का उद्घाटन तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने ही किया था। तत्कालीन केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने समारोह की अध्यक्ष की थी। उससे पहले 2014 में 34वें ट्रेड फेयर का उद्घाटन भी तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने ही किया था। तत्कालीन केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और कलराज मिश्र, समारोह में मौजूद रहे थे। 2013 में 33वें ट्रेड फेयर का उद्घाटन भी तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के हाथों हुआ था। उस वक्त यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता की थी।
2012 में 32वें ट्रेड फेयर का शुभारंभ, तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने किया था। उस वक्त केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की थी। 2011 में ट्रेड फेयर का उद्घाटन तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने किया था। इससे पहले भी 2010 और 2009 में भारतीय अन्तरराष्ट्रीय व्यापार मेले का उद्घाटन तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने किया था। इस बाबत आईटीपीओ के एक जिम्मेदार अधिकारी ने फोन पर बताया कि पहले राष्ट्रपति ही मेले का शुभारंभ करते रहे हैं, लेकिन 2017 के बाद से लेकर अभी तक केंद्रीय मंत्री ही इस मेले का उद्धाटन करते हैं। जब उनसे कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा, ये मंत्रालय का निर्णय होता है कि कौन, ट्रेड फेयर का उद्घाटन करेगा। बता दें कि प्रगति मैदान को नया लुक देने के बाद जब इसका नाम भारत मंडपम रखा गया तो पीएम मोदी ने जुलाई 2023 में आईटीपीओ परिसर का उद्घाटन किया था।